18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather update: पश्चिम और उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का दिखेगा असर, जाने मौसम का हाल

कानपुर से सटे जिलों में आसमान साफ रहेगा सूरज किरण ने लोगों को परेशान करेंगी। तापमान 39 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

2 min read
Google source verification
Weather update: पश्चिम और उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का दिखेगा असर, जाने मौसम का हाल

Weather update:

यूपी के कानपुर के आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिम और उत्तर क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। आइए जानते हैं इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और उन्नाव के मौसम के विषय में-

इटावा का मौसम

आज यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा। तेज हवा चल सकती है।

आगामी 10 मई को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। दोपहर में हवा 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

फर्रुखाबाद का मौसम

आज यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम क्षेत्र से तेज हवा चलने की संभावना है।

आगामी 10 मई बुधवार को तापमान में 1 डिग्री कमी आएगी। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर क्षेत्र से आने वाली हवाओं की गति लगभग 15 किलोमीटर रह सकती है।

कन्नौज का मौसम

यहां का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम उत्तर दिशा से आने वाली हवा लोगों को परेशान करेंगी।

आगामी 10 मई को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: Unnao news: वाहन स्वामियों के लिए सरदर्द बना दो बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

उन्नाव का मौसम

आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 39 दिन आने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम क्षेत्र से आने वाली हवाओं की गति लगभग 30 किलोमीटर रह सकती है।

बुधवार 10 मई का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है