
फोटो सोर्स वीडियो ग्रैब
कानपुर में पत्नी के लिए पति दर-दर की ठोकरे खा रहा है। जो दो बेटियों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। अपने साथ जेवर भी बटोर ले गई। थाना में शिकायती पत्र देकर पति ने पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई है। अपनी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसके 8 और 3 वर्षीय दो बेटी भी है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच करने का आश्वासन दिया है। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के रहने वाले पति ने थाना में दिए शिकायती पत्र में बताया है कि मामा की लड़की के साथ उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी। अभी तक सब कुछ सही चल रहा था। फैक्ट्री में नौकरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बीते 29 मई को रोज की तरह वह फैक्ट्री में काम करने के लिए निकल गया। जानकारी मिली कि सुबह पत्नी बच्चों को छोड़कर घर में रखे जेवर ले चली गई। साथ में पासबुक ही ले गई है। काफी खोजबीन किया। नाते-रिश्तेदारों में भी पता किया। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
पति ने शंका जाहिर की पत्नी फोन पर किसी से बात किया करती थी। 3 दिन पहले फोन पर बात करते हुए पकड़ा। इस दौरान उसकी बातचीत की हुई। उसने फोन अपने पास रख लिया। अपने शिकायती पत्र में पीड़ित में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। महाराजपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायत के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।
Published on:
02 Jun 2025 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
