27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई फ्लाइट्स के शुरू होते ही कारोबारियों के हौंसलों को मिले नए ‘पंख’

शहर में अहिरवां एयरपोर्ट की शुरुआत होते ही एविएशन कंपनी की ओर से लगातार फ्लाइट का विस्तार किया जा रहा है. हवाई नक्शे पर बड़े शहरों से कानपुर को जोडऩे की कवायद उद्योगों को नई उड़ान देगी. अक्टूबर और नवंबर से शुरू होने वाली फ्लाइट से उद्योगपतियों में भी खुशी की लहर है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 13 Sep 2018, 12:19 PM IST

Kanpur

नई फ्लाइट्स के शुरू होते ही कारोबारियों के हौंसलों को मिले नए ‘पंख’

कानपुर। शहर में अहिरवां एयरपोर्ट की शुरुआत होते ही एविएशन कंपनी की ओर से लगातार फ्लाइट का विस्तार किया जा रहा है. हवाई नक्शे पर बड़े शहरों से कानपुर को जोडऩे की कवायद उद्योगों को नई उड़ान देगी. अक्टूबर और नवंबर से शुरू होने वाली फ्लाइट से उद्योगपतियों में भी खुशी की लहर है. हर महीने हजारों की तादाद में व्यापारी कानपुर आते-जाते हैं. अभी मुंबई, कोलकाता और बंगलुरू की फ्लाइट पकडऩे के लिए उन्हें लखनऊ का रुख करना पड़ता है. ऐसे में उनका काफी समय बर्बाद होता है और सेम डे आने-जाने में काफी दिक्कत भी होती है. वहीं शहर के कारोबारी भी काफी समय से फ्लाइट की डिमांड भी कर रहे थे.

ऐसी बनी उम्‍मींद
8 अक्टूबर से कानपुर से मुंबई, बंगलुरू और 1 नवंबर से कोलकाता वाया बागडोगरा (दार्जिलिंग) की हवाई सेवा शुरू होने से उद्यमी बेहद खुश हैं. इससे कॉटन, केमिकल, फूड, टेक्निकल इंडस्ट्री के लोग काफी संख्या में इन शहरों से कानपुर आते-जाते रहते हैं. दिल्ली के साथ ही मुंबई, बंगलुरू, कोलकाता की हवाई सेवा शुरू होने के बाद उद्यमियों ने बताया कि इससे कारोबार में 20 परसेंट तक बढऩे की उम्मीद है.

लोगों ने की सराहना
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आईआईए नवीन खन्ना ने बताया कि बिस्कुट उद्योग का मुख्यालय मुंबई में है. इस सेवा के कानपुर से डायरेक्ट शुरू होने से लखनऊ आना-जाना नहीं पड़ेगा और समय की काफी बचत होगी. काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट चेयरमैन मुख्तारुल अमीन ने बताया कि चमड़ा कारोबारियों को इस फ्लाइट से यकीनन काफी फायदा मिलेगा. अब कानपुर में इंटरनेशनल फ्लाइट की सुविधा मिलने लगे तो और अच्छा हो जाएगा.

उद्योगपतियों में खुशी की लहर
अक्टूबर और नवंबर से शुरू होने वाली फ्लाइट से उद्योगपतियों में भी खुशी की लहर है. हर महीने हजारों की तादाद में व्यापारी कानपुर आते-जाते हैं. अभी मुंबई, कोलकाता और बंगलुरू की फ्लाइट पकडऩे के लिए उन्हें लखनऊ का रुख करना पड़ता है. ऐसे में उनका काफी समय बर्बाद होता है और सेम डे आने-जाने में काफी दिक्कत भी होती है. वहीं शहर के कारोबारी भी काफी समय से फ्लाइट की डिमांड भी कर रहे थे.