मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पुखराया सीएससी का है, जहां महिला स्टाफ नर्स गीता ने सीएससी परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु कर दिया। सीएससी में तैनात महिला डॉक्टर प्रियंका ने भी उसका दिया और वैक्सीन लगाने से ही साफ मना कर दिया। इसकी वहज पूछी गई तो जवाब आया कि मन नहीं था, इसलिए हमने कोरोना वैक्सीन लगाने से मना कर दिया। यह वजह किसी के गले नहीं उतरी।