5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

No video available

भीषण आग से 20 घर जले, 70 लाख रुपए का नुकसान, मवेशी भी झुलसे

हिण्डौनसिटी. सूरौठ क्षेत्र की ग्राम पंचायत खीपकापुरा की ढाणी सामरे का पुरा में गुरुवार दोपहर में लगी भीषण आग से 20 घर जल गए। पाटोरपोश व छप्परपोश घरों में रखे सामान के जलने के साथ आधा दर्जन से अधिक मवेशी गंभीर झुलस गए। सूचना पर हिण्डौन व करौली से पहुंची दमकलों व ग्रामीणों के सहयोग […]

Google source verification

हिण्डौनसिटी. सूरौठ क्षेत्र की ग्राम पंचायत खीपकापुरा की ढाणी सामरे का पुरा में गुरुवार दोपहर में लगी भीषण आग से 20 घर जल गए। पाटोरपोश व छप्परपोश घरों में रखे सामान के जलने के साथ आधा दर्जन से अधिक मवेशी गंभीर झुलस गए। सूचना पर हिण्डौन व करौली से पहुंची दमकलों व ग्रामीणों के सहयोग से चार घंटे में आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक घरों में रखा बिस्तर, अनाज व सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रशासन के आंकलन के अनुसार आग हादसे में करीब 70 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन किसी चिंगारी के सुलगने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

सांवरे के पुरा के ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे खेतों से सटे भगवत जाटव के घर में एकाएक आग लग गई। धुंआ देख परिजन काबू पाने का जतन करते इससे पहले छप्परपोश की आग ने पोटोरपोश को भी जद में ले लिया। लपटें देख आस-पास के घरों से लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच तेज हवा चलनेे से आग की लपटें एक के बाद एक घर को चपेट में लेते हुए 20-25 घरों तक पहुंच गई। ऐसे में आग के भीषण रूप लेने से गांव में हड़कंप सा मच गया। ऐसे में आग को फैलने से रोकने लिए पूरा गांव राहत कार्य में जुट गया। सूचना पर सूरौठ की तहसीलदार रेणु चौधरी राजस्व टीम के साथ व थाना अधिकारी महेश मीणा मय जाप्ता सामरे का पुरा पहुंचे। इस बीच हिण्डौन व करौली नगर परिषद से पहुंचे दमकल दस्ते ने पानी की तेज बौछारों से आग बुझाना शुरू कर दिया। वहीं सरपंच बबलू जाटव के साथ ग्रामीणों ने भी घरों व खेतों में स्थित नलकूपों से पाइप लगा कर आग पर काबू पाने में सहयोग किया। करौली से आपदा प्रबंधन की टीम को लेकर प्रदीप डागुर ने टीम के साथ राहत कार्य किए। तहसीलदार ने बताया कि शाम करीब पांच बजे आग पर काबू पाने के बाद नायब तहसीलदार गिरधारी लाल, गिरदावल पुष्पेंद्र राजावत पटवारी अमित कुमार, चंद्रभान प्रजापत की टीम में नुकसान का आंकलन किया। जिसमें 19-20 घरों में नुकसान होना पाया है। वहीं आग के कारणों की जांच कराई जा रही है। ग्रामीण नाहर सिंह डागुर ने बताया कि आग से गंभीर झुलसी मवेशियों के उपचार के लिए प्रशासन ने मौके पर ही पशुधन चिकित्सकों की टीम बुलाई।
घरों से निकाल खेतों में फैंके सिलेण्डर
आग लगने के दौरान घरों में रसोई गैस सिलेण्डर भी रखे थे। सूरौठ थाना से आए पुलिस जाप्ता को इसका पता चला तो तत्परता से सिलेण्डरों को बाहर निकाला। कांस्टेबल राहुल चौधरी ने ग्रामीणों की सहायता लेकर घरों से सिलेंडरों को बाहर खेतों में फिंकवाया। आग बढ़ने की आशंका में दूर स्थित घरों से भी सिलेण्डर निकाले गए।

आशियाने जलते देख रो पड़े लोग
जिन घरों में लोग चैन की जिंदगी बसर कर रहे थे, उनकी आंखों के सामने आग की लपटों से घिरे घरों को देख लोग रो पड़े। पीड़ित लोग सामान को बाहर निकालने के लिए घरों में जाने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस ने रोक दिया। ऐसे में आग बुझाने के प्रयासों के साथ पीड़ित बेवसी में आंखों से झरते आंसुओं को भी पौछ रहे थे।