
सबको मिले न्याय, कोई वर्ग ना रहे वंचित, विधिक सप्ताह के समापन में बोले हाइकोर्ट जज
करौली. राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि सबको न्याय मिले। समाज का कोई वर्ग न्याय से वंचित ना रहे। समाज के उस अन्तिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे जो वर्षों से न्याय की कतार में बैठा है। इसके लिए न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता समन्वय-सहयोग से सफलता अर्जित करें। सिंह रविवार को यहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित विधिक सेवा सप्ताह के समापन समारोह में बोल रहे थे।
कलक्ट्रेट परिसर स्थित टाउन हॉल में मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम में इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि विधिक सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सबको न्याय की अवधारणा से अवगत कराने के साथ विधिक जानकारी उपलब्घ कराना है जिससे समाज का कोई वर्ग न्याय से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज के पीडि़त वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में सीमाज्ञान के मामले उच्च न्यायालय में मुख्य रूप से आते हैं।
लोक अदालतों को गांवों में अपनाने से ऐसे मामलों में कमी आएगी। न्यायाधीश ने बताया कि करौली में 8 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष संगीता शर्मा ने 12 नवम्बर से जिले में शुरू हुए विधिक सेवा सप्ताह के अन्तर्गत हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रेखा यादव ने करौली में योजनाओं की प्रगति तथा जनवरी से अक्टूबर तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों के बारे में बताया। जिला कलक्टर अभिमन्यु कुमार ने कहा कि लोक अदालत ऐसा माध्यम है जिसमें किसी भी पक्ष की हार नही होती है, दोनों पक्षों की जीत होती है। साथ ही समय व पैसे की बर्बादी भी नहीं होती है।
प्रकरण का अन्तिम रूप से निस्तारण होता है। उन्होंने वकीलों से वोक अदालतों के आयोजनों में सहयोग का आग्रह किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट करौली राजेश मीना ने आभार ज्ञापित किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश हेमराज गौड़, पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश इन्दू पारीक, जगमोहन अग्रवाल वि.न्याया. पोक्सो कोट, बृजेश कुमार शर्मा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया विशिष्ठ न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट, विकास सिंह चौधरी अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 1 हिण्डौन, रितू मीना अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट करौली, स्वाति परेवा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हिण्डौन, सुश्री कान्ता कुमार सिविल न्यायाधीश, राजीव दत्तात्रेय सिविल न्यायाधीश श्रीमहावीरजी, अमित कुमार शर्मा सिविल न्यायाधीश टोडाभीम, मनोज कुमार सिविल न्यायाधीश सपोटरा, सुश्री विभा आर्य न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय हिण्डौन, रविन्द्र सिंह अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सहित जयेन्द्र सिंह अध्यक्ष बार संघ करौली, अशोक कुमार शर्मा अध्यक्ष बार संघ हिण्डौनसिटी, संतोष कुमार सिंह राजकीय अधिवक्ता करौली, अधिवक्तागण गोविन्द प्रसाद चतुर्वेदी, नवल किशोर शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, दयाल सिंह गुर्जर, इमामुद्दीन खान, रामनिवास शर्मा, राजेश कुमार शर्मा सहित स्कूली विद्यार्थी, एनजीओ सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।
पौधारोपण किया, प्रमाण पत्र बांटे
कार्यक्रम के बाद न्यायाधीश इन्द्रजीतसिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में पौरारोपण भी किया। इससे पहले राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रसारित थीम सोंग एक मु_ी आसमान को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। वहीं सेंट जोन्स स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में विधिक सेवा दिवस 2018 के अवसर पर स्कूलीविद्यार्थियों में विधिक जागृति के क्रम में जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
Published on:
18 Nov 2018 11:23 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
