
हिण्डौन को 6 नई ग्राम पंचायतों की सौगात, देखें किस पंचायत में है आपका गांव
हिण्डौनसिटी. राज्य सरकार ने शनिवार देर शाम ग्रामपंचायतों के पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन व नवसृजन की अधिसूचना जारी कर हिण्डौन को 6 नई ग्रामपंचायतों की सौगात दी है। अधिसूचना के बाद अब हिण्डौन पंचायत समिति में 33 ग्रामपंचायतें होंगी। जबकि मौजूदा पंचायत समिति क्षेत्र में 52 ग्राम पंचायतें हैं।
ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज विभाग की ओर से जारी अधिसूचना मेंं चंदीला, मिल्कीपुरा, खीपकापुरा, कैलाश नगर, बाढ़ करसौली व कसाने का नंगला को ग्राम पंचायत बनाया गया है। इन छह ग्राम पंचायतों के नवसृजन के लिए लहचौड़ा, पाली, जटनगला, ढिंढोरा, जगर, शेरपुर, चिनायटा, मण्डावरा व करसौली पंचायत का पुर्नसीमांकन किया गया।
पंचायतराज विभाग के सूत्रों के अनुसार 52 ग्रामपंचायत की हिण्डौन पंचायत समिति से 25 ग्रामपंचायतों को अलग की श्रीमहावीरजी पंचायत समिति का नवसृजन किया गया। वहीं हिण्डौन पंचायत समिति में शेष रही 27 ग्राम पंचायतों में से 15 पुनर्सीमांकन कर 6 नई ग्रामपंचायतों का सृजन किया गया। इससे हिण्डौन पंचायत समिति के नए स्वरूप में 33 ग्राम पंचायतें होंगी।
वार्डों के गठन के बाद तय होंगे सदस्य-
नवसृजित श्रीमहावीरजी पंचायत समिति में सदस्यों की संख्या वार्डों के गठन के बाद तय होगी।
सूत्रों के अनुसार मौजूदा हिण्डौन पंचायत समिति में सदस्यों की संख्या 27 है। 25 ग्राम पंचायतों की श्रीमहावीरजी व 33 ग्रामपंचायतों की हिण्डौन पंचायत समिति में आबादी के मापदण्डों के आधार पर वार्डों का गठन किया जाएगा।
छह नई ग्राम पंचायतों में ये गांव किए शामिल-
ग्राम पंचायत चंदीला- चंदीला, गुढ़ापोल
ग्राम पंचायत मिल्कीपुरा- मिल्कीपुरा, आरैनियान का पुरा व बहादुरपुर।
ग्राम पंचायत खीपकापुरा- खीपकापुरा, मुण्डापुरा, खुरसटपुरा व खातीपुरा,
ग्राम पंचायत कैलाश नगर- कैलाश नगर व हिण्डौन ग्रामीण।
ग्राम पंचायत बाढ़ करसौली - बाढ़ करसौली, खोहरा घूंसेटी व कल्याणपुर सायटा।
ग्राम पंचायत कसाने का नंगला- कंसाने का नंगला व आलावाड़ा।
Published on:
17 Nov 2019 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
