जोन-3 में पैदल गश्त, सीओ ऑफिस तिराहा, अमरकुन्ज, सपोटरा चौराहा, नरसी गेस्ट हाउस, झूला क्षेत्र, नरसी गेस्ट हाउस तिराहा क्षेत्र रहेगा। जोन 4 में सीओ कार्यालय से बाईपास तिराहा तक व समस्त स्नान घाट का क्षेत्र रहेगा। जोन-5 में खोहरी मंदिर से बाईपास तिराहा होते हुए करणपुर बाईपास, कार पार्किंग क्षेत्र व धोरेड़ा तिराहा से केदार गुफा तक का बाहरी क्षेत्र है। जोन 6 में बाईपास तिराहा होते हुए करणपुर बाईपास, कार पार्किंग क्षेत्र एवं धोरेड़ा तिराहा से केदार गुफा तक का बाहरी क्षेत्र रहेगा।