25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Baran / अनूठी मिसाल: लांगरी की बेटी की शादी में पहुंचा पूरा पुलिस थाना, SHO ने भाई बनकर भरा मायरा, दुल्हन को दिए नकद और उपहार

अनूठी मिसाल: लांगरी की बेटी की शादी में पहुंचा पूरा पुलिस थाना, SHO ने भाई बनकर भरा मायरा, दुल्हन को दिए नकद और उपहार

Unique Initiative: वीरेंद्र के तीन बेटियां हैं और वह लांगरी का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में उनकी बेटी की शादी में थाने के समस्त पुलिसकर्मी दुल्हन के लिए उपहार लेकर पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 25 Mar 2025, 12:12 PM IST

Rajasthani Wedding Myra Ritual: बारां जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक अनूठी मिसाल देखने को मिली जब लांगरी (खाना बनाने वाले) के एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में पूरा पुलिस थाना शामिल हुआ।

इस अवसर पर सदर थानाधिकारी सीआई हीरालाल पुनिया ने न सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभाई, बल्कि दुल्हन के भाई केरूप में मायरे को भरकर समाजिक सहयोग की एक अनूठी मिसाल पेश की।

सदर थाने में लांगरी का काम करने वाले वीरेंद्र की बेटी की शादी में पुलिसकर्मी आगे आए और मायरा भरा।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, प्रेमी के साथ थाने पहुंची लड़की, माता-पिता हाथ जोड़ते रहे, आंखों से निकले आंसू, जानें फिर क्या हुआ

वीरेंद्र के तीन बेटियां हैं और वह लांगरी का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में उनकी बेटी की शादी में थाने के समस्त पुलिसकर्मी दुल्हन के लिए उपहार लेकर पहुंचे।

पुलिसकर्मियों ने दुल्हन के मायरे में 71 हजार 101 रुपये नकद और अनेक उपहार दिया। साथ ही दुल्हन और उसके परिवार को वस्त्र भी ओढ़ाए।