
करौली। कैलादेवी के लक्खी मेले में राजस्थान परिवहन निगम ने मेला स्पेशल बसों में दर्शनार्थियों को यात्री भाड़े में 50 फीसदी की छूट दी है। ऐसे में श्रद्धालु आम दिनों की तुलना में आधा किराया चुका कैला मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। हालांकि रोडवेज में बीमा सहित अन्य शुल्क की राशि यात्रि से वसूली की जाएगी।
रोडवेज डिपो सूत्रों के अनुसार 6 अप्रैल से शुरू हो रहे कैलादेवी के चैत्र लक्खी मेले में यात्रियों को मेला बस स्टैण्ड से केलादेवी के बीच संचालित होने वाली रोडवेज की बसों किराए में 50 प्रतिशत छूट से बड़ी राहत दी है। मेला स्पेशल बसों में यात्री महज 14 रुपए में व हिण्डौन से 35 रुपए में कैलादेवी पहुंच सकेंगे।
वहीं, रोडवेज की सामान्य बसों में करौली से 25 रुपए व हिण्डौनसिटी 60 रुपए किराया है। मेला स्पेशल बसों में किराए की छूट से दिल्ली व आगरा की बसों में यात्रियों को 100-150 रुपए कम रुपए देने होंगे। हिण्डौन डिपो के वित्त प्रबंधक ने बताया कि कैलादेवी मेला की 34 रुटों की बसों में यात्रियों को किराए में आधी छूट का लाभ मिलेगा।
कैलादेवी मेला को लेकर शुक्रवार से कैलादेवी मेला ग्राउण्ड सहित सभी 9 यूनिटों के मेल बस स्टैण्डों से बसों का संचालन शुरू हो गया। हिण्डौन रेलवे स्टेशन के मेला स्टैण्ड पर आवंटित 60 बसों आ गई। पहले दिन दोपहर तक 25 बसें कैलादेवी के लिए रवाना हुई। इससें रोडवेज को 20 हजार रुपए की आय हुई है।
Published on:
06 Apr 2024 04:41 pm
