5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी से सब्जी-फलों की खेती को नुकसान

गुढ़ाचन्द्रजी. माड़ क्षेत्र में में शीतलहर से सब्जियों को नुकसान पहुंच रहा है। खेतों में सब्जियां खराब हो रही है। तापमान काफी कम हो जाने से गलन के कारण सब्जी खराब हो रही है। तिमावा, मोहनपुरा, आमकाजाहिरा, पाल, तालचिड़ा आदि गांवों में टमाटर, बैंगन, पालक, मिर्ची , पपीता खराब हो रहे हैं। किसानों ने बताया कि सब्जी व फलों से अच्छी आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन तेज सर्दी से फसल खराब कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
सर्दी से सब्जी-फलों की खेती को नुकसान

गुढ़ाचन्द्रजी के तिमावा गांव में सब्जियों की खराब फसल को दिखाता किसान।

गुढ़ाचन्द्रजी. माड़ क्षेत्र में में शीतलहर से सब्जियों को नुकसान पहुंच रहा है। खेतों में सब्जियां खराब हो रही है। तापमान काफी कम हो जाने से गलन के कारण सब्जी खराब हो रही है। तिमावा, मोहनपुरा, आमकाजाहिरा, पाल, तालचिड़ा आदि गांवों में टमाटर, बैंगन, पालक, मिर्ची , पपीता खराब हो रहे हैं। किसानों ने बताया कि सब्जी व फलों से अच्छी आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन तेज सर्दी से फसल खराब कर दी।
तिमावा गांव निवासी किसान राजेश कुमार ने बताया कुल पैदावार का करीब ७० प्रतिशत टमाटर, बैंगन, मिर्च खराब हो गए हैं। किसान गोपाल गुर्जर ने बताया कि पपीता, चना व मटर में भी नुकसान हुआ है।
गंधक के तेजाब का डालें घोल
सहायक कृषि अधिकारी डा. अशोक कुमार मीना ने बताया कि रात के समय ठंडी हवाओं के अचानक रू क जाने से पाला पडऩे की संभावना रहती है। गत तीन-चार दिन से ऐसा ही हो रहा है। ऐसे में फसल में नुकसान हुआ है। इसलिए किसानों को गंधक के तेजाब का घोल व थायोयूरिया को पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। कृषि पर्यवेक्षक ने बताया कि रात के समय खेतों में धुआं करें। गलूकोज को ५ ग्राम प्रतिलीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।सहायक कृषि अधिकारी डा. अशोक कुमार मीना ने बताया कि रात के समय ठंडी हवाओं के अचानक रू क जाने से पाला पडऩे की संभावना रहती है। गत तीन-चार दिन से ऐसा ही हो रहा है। ऐसे में फसल में नुकसान हुआ है। इसलिए किसानों को गंधक के तेजाब का घोल व थायोयूरिया को पानी