
live in relationship with married woman hc decision
करौली/हिण्डौनसिटी। जिले के हिण्डौनसिटी में कोतवाली थाने पर सैन्यकर्मी द्वारा रेप ( rape ) करने का मामला सामने आया है। शहर की एक कॉलोनी की महिला ने अपने पति के फौजी दोस्त बादल गुर्जर पर बलात्कार ( Married Woman Rape ) का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वारदात के डेढ़ माह बाद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने बुधवार को राजकीय चिकित्सालय में पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया।
पति गया था बाजार
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि घटना 30 मई की है। उसका पति किसी काम से बाजार गया हुआ था। उस समय पति का दोस्त बादल गुर्जर दुकान पर आया और मौका पाकर दुकान का शटर बंद कर लिया। विवाहिता का द्वारा विरोध करने के बावजूद उसने बलात्कार किया।
दो अपराधियों को अंतिम सांस तक जेल
वहीं धौलपुर में जनवरी 2016 में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म ( gang rape ) कर उसकी हत्या करने मामले में पोक्सो ( POCSO ) न्यायालय ने बुधवार को दो जनों रामहरी (25) तथा दिनेश (21) को अंतिम सांस तक जेल में रखने व दोनों पर 1-1 लाख का जुर्माना भी लगाया है। वहीं भीलवाड़ा में प्रतापनगर पुलिस ने 7 साल की बेटी से बलात्कार के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
8 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
दूसरी ओर बीकानेर में एक निजी स्कूल में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामला पिछले साल 15 अगस्त का है जब छात्रा कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कपड़े बदल रही थी। उस दौरान कुछ युवकों ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए। पीडि़ता व परिजनों ने अब 8 युवकों सुनील, विनीत, ऋतिक, श्यामसुंदर, पवन, राकेश, राकेश व राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
फोटो - प्रतिकात्मक
Updated on:
18 Jul 2019 02:18 pm
Published on:
18 Jul 2019 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
