हिण्डौनसिटी. स्टेशन रोड पर विधायक आवास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गत दिवस पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू की अध्यक्षता एवं विधायक भरोसी लाल जाटव व हिण्डौन देहात बीआरओ समृद्धि दीक्षित तथा हिडौन शहर ब्लॉक बीआरओ निहाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक स्तरीय संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक हुई।
बैठक के प्रारंभ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों बीआरओ सहित विधायक व पूर्व जिला अध्यक्ष का माला पहनाकर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
बैठक में बीआरओ निहाल सिंह एवं समृद्धि दीक्षित ने कहा कि लगभग चार-पांच माह चले डिजिटल सदस्यता अभियान के बाद अब कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा तैयार करने हेतु चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब संगठन में कम से कम 3 साल से संगठन में काम करने वाला और पार्टी के प्रति लगन व निष्ठा वाला सक्रिय सदस्य ही संगठन का चुनाव लड़ सकता है।
पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू ने कहा कि आज कांग्रेस को सच्चे और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। जो आमजन के बीच में जाकर उनके दु:ख दर्द सुन सके तथा सरकार की नीतियों और योजनाओं को प्रचारित कर सके। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व उपसभापति नफीश अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश गुर्जर, पूर्व नगर अध्यक्ष नरसी पाराशर एवं पंचायत समिति प्रधान विनोद जाटव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्वस्थ परंपरा का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया में चुनाव लडं़े,लेकिन इस प्रक्रिया में आपसी मतभेद न पालें।
मुख्य अतिथि विधायक भरोसीलाल जाटव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर एकजुट रहने बात कही। बैठक का संचालन किसान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष भगत सिंह डागुर ने किया। बैठक में विष्णु डागुर, योगेंद्र मावई, पूर्व पार्षद गोपेन्द्र पावटा, रविंद्र बेनीवाल, जगदीश प्रसाद शर्मा, बृजेश भारद्वाज, शीतल प्रसाद शुक्ला, लाजपत गुर्जर, पुरुषोत्तम बंसीवाल, राजेश लहकोडिय़ा,फरीदा बानो शाह, गीता रानी शर्मा, कृष्ण कांत शर्मा, विक्रम हावुड़ा ने भी संबोधित किया।
बैठक में ब्रह्मानंद शर्मा,मुकेश जाटव सरपंच, मुरारी ठेकेदार, कप्तान क्यारदा, कप्तान सिंह गुर्जर पार्षद, सत्य प्रकाश शर्मा पार्षद, इमरान सैफी पार्षद, बाबू दीन पार्षद, नाजऩीन, जगदीश भाकर, कमरुद्दीन पार्षद, जगराम डागुर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।