हिण्डौनसिटी.कृषि उपज मंडी परिसर में सीसी टीवी कैमरे आखिर एक माह बाद दुरुस्त हो गए। सेवा प्रदाता कम्पनी के इंजीनियरों द्वारा कैमरों को मरम्मत कर सुचारू करने से के अब कृषि उपज मंडी के यार्ड और दुकानों की चौकीदारों और कैमरों से दोहरी निगरानी हो सकेगी। राजस्थान पत्रिका में सीसी टीवी कैमरों के खराब होने का समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए कृषि उपज मंंडी प्रशासन ने बंद पड़े कैमरों की मरम्मत करवाई।
जिले की एक मात्र अ श्रेणी की कृषि उपज मंडी में दो वर्ष पहले करीब 9 लाख रुपए की लागत से सीसी टीवी कैमरे लगवाए गए थे। मंडी यार्ड के मंडी के मुख्य द्वार से लेकर यार्ड के ए, बी व सी तीनों ब्लॉकों में 45 सीसी टीवी कैमरे लगवा समिति सचिव के कक्ष में सर्विलॉस कंट्रोले रूम स्थापित किया था। ताकि दिन के समय मंडी परिसर में होने पानी गतिविधियों पर निगरानी व रात में तीसरी नजर की चौकसी की जा सके। केबलों के गिलहरियों के काटने एवं समुचित रखरखाब नहीं होने से कुछ माह बाद ही सीसी टीवी कैमरे बंद हो गए।
यह भी पढि़ए….कृषि मण्डी की तीसरी आंख बंद, कैसे हो निगरानी https://www.patrika.com/karauli-news/agriculture-market-s-third-eye-closed-how-to-monitor-8185127/
अप्रेल माह के दूसरे सप्ताह में मंडी में एक रात में चोरों ने 6 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मौके पहुंची पुलिस ने चोरों और वारदात के जानकारी जुटाने के लिए मंडी समिति के सीसी टीवी कैमरों की फुटेज देखनी चाही तो कैमरे ही बंद थे। इसको लेकर पत्रिका ने 16 अप्रेल के अंक में ‘कृषि मण्डी की तीसरी आंख बंद, कैसे हो निगरानीÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें कैमरों की केबल कटी होने व कैमरों सहित सर्विलांस एलईडी के बंद होने को उजागर किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद मंडी समिति के कैमरे लगाने कम्पनी से सम्पर्क कर इंजीनियरों को बुलावा कर कैमरों की मरम्मत कराई। मंडी सचिव राजेश कर्दम ने बताया कि मंडी समिति के लगे सभी 45 कैमरे सुचारू हो गए हैं। अब समिति कार्यालय कक्ष से मुख्य द्वार से सभी ब्लॉकों की गतिविधि को देखा जा सकता है। गौरतलब है कि कृषि उपज मंत्री के चौकीदार भी पारियों में चौकसी करते हैं।
लगवाई आर्मड केबल, नए लगे 6 कैमरे-
कृषि उपज मंडी सचिव ने बताया कि पेडों के बीच से निकल रही केबल को गिलहरियों के काटने की समस्या कारण अब आर्मड केबल डलवाई गई है। वहीं जांच में 6 कैमरे खराब पाए गए। जिनके स्थान पर नए कैमरे लगाए गए हैं।