
Karauli News : राजस्थान के करौली जिले से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। भैंस ने अनोखे बछड़े को जन्म दिया जो दूध से भी ज्यादा सफेद दिखता है। बछड़े के शरीर पर एक भी निशान या तिल नहीं है। बछड़े का जन्म इलाके के लोगों में चर्चा का विषय बन गया। घटना जिले के मचानी गांव की है जहां बछड़े को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बछड़े का गोरा रंग देखकर हर कोई हैरान रह गया और इसे 'आठवां आश्चर्य' कहने लगा। यहां तक कि मालिक भी इस अनोखे बच्चे को देख हैरान रह गया।
भैंस के मालिक नीरज राजपूत ने दावा किया कि इस बच्चे (White Buffalo Calf) का जन्म 17 जुलाई को सुबह 4 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि यह अनोखा सफेद बछड़ा जन्म से ही पूरी तरह स्वस्थ है। मालिक के अनुसार, यह एक अनोखा मामला है क्योंकि बच्चा पूरी तरह से सफेद है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि बछड़े को देखने के लिए दूसरे गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग रोजाना आते हैं।
Karauli Samachar :हजारोंं में एक मामला
मालिक ने बताया कि यह देसी नस्ल की भैंस (Buffalo) है। यह पहली बार है कि भैंस ने बछड़े को जन्म दिया है। यह दूसरी भैंस के साथ क्रॉस ब्रीडिंग थी, लेकिन सफेद रंग की मादा बछिया का जन्म मालिक ने पहले कभी नहीं देखा था। पशु चिकित्सक डॉ. ब्रह्म प्रकाश पांडे के अनुसार, भैंस नस्ल के पशुओं में ऐल्बिनिज्म एक आनुवांशिक स्थिति मानी जाती है, जिसमें उसके शरीर के रंग को निर्धारित करने वाले पिगमेंट का आंशिक या पूर्ण अभाव होता है, जो आमतौर पर आंखों, बालों और त्वचा में दिखाई देता है और कभी-कभी पूरे शरीर पर भी दिखाई देता है।
इसे ऑटोसोमल आनुवांशिक विकार माना जाता है, जिसमें माता-पिता दोनों में इस स्थिति के लिए जीन होते हैं और बछड़े में भी ऐल्बिनिज्म के लक्षण विकसित होते हैं। ऐसे बछड़ों को सामान्य माना जाता है, लेकिन पूरी तरह से रंगहीन होना एक दुर्लभ बात है और ऐसे मामले हजारों में एक ही मिलते हैं।
Updated on:
19 Jul 2024 10:16 pm
Published on:
19 Jul 2024 10:09 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
