28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

हंस मंदिर का सतपाल महाराज ने किया उद्घाटन, सद्भावना का दिया संदेश

Satpal Maharaj inaugurated the Hans temple, gave a message of goodwill सद्भावना सम्मेलन में उमड़ी भीड़

Google source verification


हिण्डौनसिटी. उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री एवं मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सतपाल महाराज शुक्रवार को हिण्डौन आए। कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित सद्भावना सम्मेलन में उन्होंने लोगों को सन्मार्ग पर चल परस्पर सद्भाव रखने का संदेश दिया। इस दौरान सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता ने चोपड़ सर्किल पर निर्मित हंंस मंदिर का उद्घाटन किया।


गांव फुलवाड़ा स्थित हंस मुक्ति आश्रम आए सतपाल महाराज ने दोपहर में शिलापट्टिका अनावरण कर एवं फीता काटकर हंस मंदिर का उद्घाटन किया। साथ् ही मंदिर में विराजित हंस महाराज और उनकी पत्नी की प्रतिमा की स्तुति की। बाद में करौली रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में सद्भावना सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा की सत्संग से ही ज्ञान की प्राप्ति होती है। ज्ञान प्राप्त होने पर ही व्यक्ति सांसारिक बंधनों से मुक्त होता है। उन्होंने कहा कि नदिया एक दूसरे में मिल कर समुद्र में विलीन होती है। ऐसे में देश को विश्व गुरु बनाने के लिए के लिए सदभावना से सभी जाति वर्गों के लोगों के एकजुट होने से ज्ञान पुंज विकसित होगा।

सम्मलेन में भजनों पर श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति में विभोर होकर नृत्य किया। सम्मेलन में राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड के हजारों महिला पुरुषों ने भाग लिया। शाम के फुलवाड़ा स्थित हंस मुक्ति आश्रम पर कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया।

सद्भावना दिवस आज
हिण्डौनसिटी. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती पर शनिवार को कांग्रेसजन सद्भावना दिवस के रूप में मनाएंगे।
पूर्व उपसभापति नफीस अहमद ने बताया सुबह 10 बजेे चौपड़ के पास स्थित नेहरू पार्क में सद्भावना कार्यक्रम आयोजित होगा। पुष्पांजलि के बाद मेरे सपनों का भारत विषय पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी होगी।