हिण्डौनसिटी. जाट की सराय में बीती शाम ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किए स्मैक तस्तकर दम्पती व ग्राहक को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों को पूठताछ के लिए दो दिन के रिर्माण्ड पर पुलिस को सौपा है। नशे के काले कारोबार में संलिप्त बताए गई एक महिला व मुख्य सप्लायर अभी फरार है। गुरुवार शाम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व की कई कार्रवाई में पुलिस ने तीनों आरोपियों से कुल 31 ग्राम स्मैक व 2 लाख 86 हजार 830 रुपए जब्त किए हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी रामरूप मीना ने बताया कि गुरुवार शाम को स्मैक की ब्रिकी की मुखबिर की सूचना पर वे एएसपी के निर्देशन में जाट की सराय में भुमियाबाबा मंदिर के पास पास पहुंचे। जहां वीरवती ऊर्फ मांजरी के घर के बाहर तीन-चार ग्राहक स्मैक लेनेे के लिए खड़े थे। मकान की खिड़की से एक महिला बाहर खड़े व्यक्ति को पॉलिथीन की थैली को सामग्री देने नजर आई। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया और मकान में अंदर ले गए। जहां पूछताछ करने पर घर के अंदर मौजूद दम्पती का नाम अनिकेत जाट व रेणु जाट निवासी जाट की सराय तथा ग्राहक का नाम रजत जाट बताया गया। मौके पर तलाशी में पुलिस ने तीनों के पास से कुल 31 ग्राम स्मैक व लाख 86 हजार 830 रुपए जब्त किए। जबकि वीरवती उर्फ मांजरी मौके पर नहीं मिली। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। महिला आरोपी के साथ एक दुधमुहा बच्चा भी है। कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभारी के कैलाश चंद मौजूद रहे। प्रकरण की जांच नई मंडी थाना प्रभारी के बिजेंद्रसिंह को सौपा गया है।
स्मैक के धंधे में पूरा परिवार लिप्त
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि स्मैक के धंधे में वीरवती उर्फ मांजरी का पूर परिवार लिप्त है। वीरवती सहित उसका पुत्र अनिकेत, पुत्र वधू रेणु स्मैक बेचने का काम करते हैं। खरीदार रजत भी इन्हीं के साथ नशे के कारोबार से जुड़ा है। ऐसे में मौके से फरार मिली वीरवती को भी आरोपी बनाया गया है।
सामने आया आरोपी का नाम-
गिरफ्तार दम्पती से प्रारंभिक पूछताछ में स्मैक के बड़े सप्लायर का नाम सामने आया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ने बताया कि बनकी गांव निवासी वीरेंद्र गुर्जर बाहर से लाकर इन्हें स्मैक सप्लाई देता है। जिसे वीरवती के शहरभर में बेचती है।