
Horticultural Science University inaugurated
चण्डीगढ़। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि करनाल जिले में स्थापित होने वाले हरियाणा राज्य बागवानी विज्ञान विश्वविद्यालय में अनुसंधान कार्य भी होगा जिसका फायदा राज्य के किसानों को मिलेगा।
वे करनाल जिले के गांव अंजनथली में बागवानी विज्ञान विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि...
- इस विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 200 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
-पहली किस्त के रूप में 50 करोड़ रूपये शीघ्र ही राज्य को जारी कर दिए जाएंगे।
- किसानों से पारम्परिक फसलों की बजाय नकदी फसलें उगाने का आह्वान।
-फल, फूल एवं औषधीय फसलों से किसानों को आर्थिक रूप से काफी लाभ होगा।
-नरेन्द्र मोदी सात-सूत्री कार्यक्रम के माध्यम से देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहते हैं।
-14 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय कृषि बाजार की शुरूआत की जाएगी।
-वर्ष-2018 तक देश की 585 मंडियों को आपस में जोड़ दिया जाएगा ताकि किसानों को उनकी फसलों के सही दाम मिल सकें।
राधा मोहन सिंह ने कहा कि करनाल जिले के शामगढ़ गांव में आलू तकनीक केन्द्र का उद्घाटन किया गया है। यह देश में अपनी तरह का एकमात्र केन्द्र है जहां पर आलू उत्पादन एवं उत्कृष्ट स्तर के प्रमाणित बीज तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।
.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि...
- प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि वर्ष-2017 तक किसानों की आमदनी दुगुनी हो जाए।
- केन्द्र व प्रदेश सरकार परम्परागत फसलों की बजाय फसलों के चक्रीकरण पर जोर दे रही हैं।
- कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों की आर्थिक दशा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
- एनसीआर के क्षेत्र में करीब 4 करोड़ लोग रहते हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि खाद्यान्न के अलावा फल, फूल व सब्जियों की पूर्ति हरियाणा से की जाए।
मुख्यमंत्री ने की घोषणा
-नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र गांव गोंदर में पीएचसी बनाने, निसिंग के तालाब की सफाई करवाने व स्टेडियम बनवाने की घोषणा की।
-रेडियो गोंदर एवं स्वामी विवेकानन्द पुस्तकालय के लिए 21 लाख रुपये तथा गांव गोंदर, निसिंग व तरावड़ी की गौशालाओं के लिए 11-11 लाख रूपये अपने ऐच्छिक कोटे से देने की घोषणा की।
-गांव अंंजनथली में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये , शामगढ़ गांव के लिए 2 करोड़ रुपये तथा नई सडक़ बनाने एवं सडक़ों को चौड़ा करने के लिए 11.38 करोड़ रूपये मंजूर करने की घोषणा की।
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि...
-बागवानी विश्वविद्यालय करनाल जिले के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
- राज्य सरकार इजराइल के साथ मिलकर सभी 21 जिलों में उत्कृष्टता केन्द्र खोलना चाहती है ताकि किसानों को बागवानी एवं अन्य नकदी फसलों के लिए प्रमाणित बीज मिल सकें।
- गन्नौर में 600 एकड़ में बनने वाली विश्व स्तर की मंडी में राज्य सरकार किसानों की फसलों की ब्रिकी का भी प्रबन्ध कर रही है।
सहकारिता राज्य मंत्री बिक्रम सिंह यादव ने बताया कि करनाल जिले में स्थापित किया जाने वाला बागवानी विश्वविद्यालय राज्य का पहला बागवानी विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय के अलावा जींद, नारायणगढ़ व झज्जर जिले के गांव रैया में क्षेत्रीय केन्द्र भी खोले जाएंगे।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
