
कासगंज। कासगंज जंक्शन के आउटर पर एक बड़ा हादसा टल गया। आगरा फोर्ट से चलने वाली ट्रेन संख्या 55345 को सिग्नल नहीं दिया गया। रेलवे कर्मचारियों की इस लापरवाही के चलते ट्रेन गलत ट्रेक यानि ब्लॉक लाइन पर चली गई। समय रहते ड्राइवर ने ट्रेन को रोक लिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
हो सकता था बड़ा हादसा
दरअसल ट्रेन संख्या 55345 कासगंज जंक्शन पर रात आठ पैंतीस पर पहुंची है। जब ट्रेन कासगंज के आउटर पर आई तो ट्रेन को सिग्नल नहीं दिया गया। नौ बजकर दस मिनट पर जब ट्रेन कासगंज जंक्शन के लिए बढ़ी तो ट्रेन का ट्रेक पॉइंट सेट न होने से ट्रेन गलत ट्रेक यानि ब्लॉक लाइन पर चली गई। जैसे ही ट्रेन का ब्लॉक लाइन पर जाने का पता ट्रेन के ड्राइवर को लगा तो आनन फानन में ट्रेन ड्राइवर ने ट्रेन को रोका और एक बड़ा हादसा होते होते टला। अगर ट्रेन को सही समय पर रोका नहीं जाता तो ट्रेन ब्लॉक लाइन से टकरा जाती और एक बड़ा हादसा हो सकता था।
रेलवे अधिकारी बोलने से बच रहे
जैसे ही पूरे मामले की सूचना कासगंज जंक्शन के रेलवे अधिकारियों को लगी तो रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी रेलवे पुलिस के साथ मौके पर दौड़ पड़े। रेलवे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेक पॉइंट को सेट किया ओर ट्रेक पॉइंट सेट होने के बाद ट्रेन को तीन घंटे बाद रवाना किया गया। वहीं मामले पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी बोलने को तैयार नहीं हैं। ट्रेन के सहायक ड्राईवर ने बताया कि ट्रेन का ट्रेक पॉइंट सेट न होने से से ट्रेन ब्लॉक लाइन पर चली गई जिसे सूझबूझ से रोका गया और एक हादसा टला।
आपको बता दें देश में आयेदिन हो रहे रेल हादसों के बाद भी रेलवे प्रशासन सुधरने को तैयार नहीं है, आये दिन रेलवे की लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। बीते एक माह पूर्व भी रेलवे की लापवारवाही की वजह से मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी और आज यात्रियों से भरी पैसेंजर ट्रेन ब्लॉक लाइन पर जा पहुंची।
Published on:
11 Oct 2017 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
