29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज: स्कूल ग्राउंड में बम ब्लास्ट, चार बच्चों की हालत नाजुक

हैरानी की बात यह रही कि स्कल में बम कहां से आया और किस तरह से विस्फोट हुआ, इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 13 Apr 2018, 8:25 PM IST

Bomb Blast

कासगंज। जिले के एसबीआर इंटर काॅलेज पटियाली के मैदान स्थित एक कूए में बच्चों के खेलते वक्त देशी बम तेज धमाके के साथ अचानक फट गया। इस हादसे में चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। देशी बम कुए में कहां से आया था और कैसे विस्फोट हुआ इस बात की तहकीकात करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- जलसाजी का शिकार हुई छात्रा, फ्रॉड ने एटीएम से निकाले रुपए


स्कूल के मैदान में हुआ धमाका

यह हादसा पटियाली थाना कस्बे के एसबीआर इंटर काॅलेज के मैदान में दोपहर के पौने पांच बजे के वक्त का बताया जा रहा है। इस मैदान में एक कुआ था, जो कूढ़े के ढेर में तब्दील हो गया था।आज बच्चे खेलते खेलते कुए के पास पहुंच गए। जहां उन्होंने कूए में ईंट को फेंक दिया। इसी बीच कुए में पड़ा देशी बम तेज धमाके के साथ फट गया और पास में खड़े 15 वर्षीय अंकुश, 14 वर्षीय करन, 14 वर्षीय गगन के अलावा 13 वर्षीय आशीष घायल हो गए। चारों बच्चे पटियाली कस्बे के कटरा राजा साहब के रहने वाले हैं। बाद में तेज धमाके की सूचना पर लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां चारों घायल बच्चों को पटियाली स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। यहां घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में हालत अति गंभीर होने के कारण चारों को उच्च स्वास्थ्य केन्द्र के लिए रेफर कर दिया है।

पुलिस ने साधी चुप्पी

हैरानी की बात यह रही कि कुए में यह देशी बम कहां से आया और किस तरह से विस्फोट हुआ, इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। जब इस मामले में पुलिस के आलाधिकारियों से वार्ता की गई तो उन्होंने कैमरे के आगे बोलने से मना कर दिया।