
devendra singh
कासगंज। किसी जिले की राजनीति में यह पहला अवसर है कि एक ही नाम के तीन लोग सत्ता में बने हो। जिन्होंने अपने दम पर ही जिले में अपनी राजनीतिक हवा चलाई। अगर यह कहा जाए कि बिना इनकी सहमति के राजनीतिक पत्ता नहीं हिलता तो झूठ नहीं होगा। जी हां, मौजूदा समय में कासगंज जिले में तीन राजनैतिक लोग देवेन्द्र नाम के हैं जो सत्ता के केन्द्र बने हैं। दो मौजूदा विधायक और एक जिलाध्यक्ष के पद पर । आइए जानते हैं उनकी कहानी।
सपा के देवेन्द्र का दबदबा
जिले में समाजवादी के बड़े नेता और मौजूदा सपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव कभी सत्ता के केन्द्र में रहे। देवेन्द्र यादव के जरिए ही सपा की पहली बार साइकिल एटा लोक सभा सीट पर चली थी। उन्होंने वर्ष 1999 में भाजपा को लगातार पांचवीं पर चुनाव जीतने से रोका था। वर्ष् 2014 में लोक सभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे। वर्ष 1999 और 2004 में लोक सभा सदस्य रहे। वर्तमान में सपा जिलाध्यक्ष हैं। इनकी बेटी कासगंज की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
एक नजर इनके बारे में
देवेन्द्र सिंह यादव मूल रुप से कासगंज के अल्लीपुर बरबारा के रहने वाले हैं। इन्होंने राजनीति का ककहरा गांव की प्रधान से शुरू की। इस समय देवेन्द्र की उम 67 वर्ष हैं। तीन बार सोरों ब्लाक के प्रमुख रहे। वर्ष 1979 में कांग्रेस और दूसरी बार सपा से विधायक चुने गए। दो बार समाजवादी पार्टी से वर्ष 1999 और वर्ष 2004 में लोक सभा सदस्य बने। वर्ष 2009 और वर्ष 2014 में लोक सभा का चुनाव हार गए। इनका दो विवाह हुआ है। पहली पत्नी उर्मिला खत्म हो गई और सीमा मौजूद है। इनको पांच बेटियां थी एक बेटी शादी के बाद खत्म हो गई। व्यापार की शुरुआत कच्ची शराब की दुकान से हुई थी। लेकिन आज कासगंज और एटा में शराब के बड़े व्यापारी हैं।
देवेन्द्र सिंह राजपूत
देवेन्द्र सिंह भाजपा नेता हैं। नरेन्द्र मोदी की लहर में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कासगंज विधानसभा सीट से विधायक बने। इन्होंने सपा के दिग्गज नेता हर्सत उल्लाह शेरवानी को वर्ष 2017 में बड़े अंतर से चुनाव हराया। देवेन्द्र को कुल 1,01,908 वोट मिले थे। वहीं हर्सत उल्लाह शेरवानी 49878 मत मिले। अब देनेन्द्र सत्ता के केन्द्र में हैं। इनका दबदबा बना हुआ है।
देवेन्द्र प्रताप
कासगंज जिले की अमांपुर विधानसभा सीट से विधायक देवेन्द्र प्रताप का जलवा है। जिले में इनका दबदबा है। भाजपा के टिकट पर इन्होंने वर्ष 2017 में सपा के विरेन्द्र सिंह सोलंकी को चुनाव हराया। देवेन्द्र सिंह को 85199 को मत मिले थे वहीं विरेन्द्र सिंह सोलंकी को 43395 मत। इस समय देवेन्द्र का अमांपुर विधानसभा सीट पर दबदबा कायम है।
Updated on:
30 Oct 2017 03:58 pm
Published on:
30 Oct 2017 02:51 pm
बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
