
कब्र
कासगंज। बाप के सपने में बेटी आई। सपने में बेटी ने ऐसी बात बताई कि बाप ने कब्र खोद डाली। इसके बाद जो हुआ, वह हैरान करने वाला है। पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया।
यह भी पढ़ें
कब्र खोद दी
मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के समीवर्ती नीमरी गांव का है। बताया जा रहा है कि नीमरी गांव के निवासी होतीलाल की छह वर्षीय बेटी यशवती की बुखार आने से दो दिन पूर्व मौत हो गई थी। परिजनों ने बेटी के शव को दफना दिया। गुरुवार की रात मृत बेटी के पिता को होतीलाल को सपना आया। सपने में बेटी ने कहा- आपने मुझे जिंदा दफना दिया है। मैं कब्र में जीवित हूं। यह बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। बालिका के जीवित होने की अफवाह पर ग्रामीणों का तांता लग गया। सुबह परिजनों ने बालिका के जीवित होने की आशंका के चलते शव खोदना शुरू कर दिया। शव को बाहर निकाला। बाद में डॉक्टर ने आकर लड़की के मृत होने की पुष्टि की और शव को दोबारा दफनाया गया।
यह भी पढ़ें
अंधविश्वास
ग्रामीण राममूर्ति और बनवारी लाल ने बताया कि यह अंधविश्वास है। चर्चाएं एक बार जिले में फिर आग की तरह फैल गई। बनवारी लाल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। भले ही दुनिया 21 वीं सदी में चल रही हो, लेकिन आज भी लोगों में अंधविश्वास हावी है।
यह भी पढ़ें
Published on:
09 Mar 2019 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
