
कासगंज में शादी में डीजे बजाने पर निकाह नहीं पढ़ेने का फैसला लिया गया है। प्रतीकात्म फोटो: AI
शादियों में डीजे का शोर माहौल खराब कर रहा है। युवाओं को पथभ्रष्ट कर रहा है। ये मानते हुए गंजडुंडवारा स्थित गांव पचपोखरा की सात मस्जिदों के प्रमुखों ने सादगीपूर्ण निकाह की पहल की है। उन्होंने फैसला लिया कि गांव में समुदाय के किसी भी शादी समारोह में डीजे बजाया गया तो निकाह न तो पढ़ा जाएगा, न पढ़ने दिया जाएगा।
समुदाय के लोगों का मानना है कि, डीजे बजने से न केवल शोर शराबा होता है बल्कि युवा पीढ़ी पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। डीजे पर नाचने के दौरान तरह-तरह की घटनाएं सामने आती हैं। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में मुस्लिम समुदाय में यदि कोई भी शादी समारोह में डीजे बजाता है तो गांव की सातों मस्जिदों के मौलाना निकाह नहीं पढ़ेंगे। ग्रामीणों ने भी इस पर सहमति जताई है।
Published on:
20 Jun 2025 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allकासगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
