16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kasganj news : सरकारी गाड़ी छोड़ भारी बारिश में ट्रैक्टर पर बैठ DM पहुंची जलमग्न गांव, अधिकारियों पर भड़कीं

डीएम मेधा रूपम को सोरों विकास खंड क्षेत्र के गांव गंगागढ की समस्या से अवगत कराया गया। उन्होंने डीएम को बताया कि गांव में राह निकलना दूभर हो गया है। जगह जगह पानी भरा हुआ है। इस पर डीएम खुद गांव का हाल जानने के लिए निकल पड़ी। गांव पहुंचते ही उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी रुकवा कर ट्रैक्टर पर सवार होकर निरीक्षण किया।

less than 1 minute read
Google source verification

कासगंज में बारिश और जलभराव की शिकायतों के बाद कांसगंज डीएम मेधा रूपम ने ट्रैक्टर पर सवार होकर जायजा लिया।डीएम समस्या समाधान के लिए भारी बारिश में ही ट्रैक्टर पर सवार होकर गंगागढ में ग्रामीणों के बीच पहुंची। उन्होंने तत्काल प्रभाव से समस्या समाधान के निर्देश विकास विभाग और पंचायत राज विभाग को दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कहीं लापरवाही हुई तो संबंधित की जबाब देही तय होगी।

ट्रैक्टर पर सवार होकर डीएम ने देखा जलभराव

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान डीएम मेधा रूपम को सोरों विकास खंड क्षेत्र के गांव गंगागढ की समस्या से अवगत कराया गया। उन्होंने डीएम को बताया कि गांव में राह निकलना दूभर हो गया है। जगह जगह पानी भरा हुआ है। इस पर डीएम खुद गांव का हाल जानने के लिए निकल पड़ी। गांव पहुंचते ही उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी रुकवा कर ट्रैक्टर पर सवार होकर निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि समस्या काफी बढ़ गई है। डीएम ने तत्काल जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि इस समस्या से स्थाई समाधान किया जाए।

ग्रामीणों में दिखा आक्रोश

डीएम मेधा रूपम ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का हाल भी जाना। वे भिटोना उपकेंद्र पहुंची। उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए विद्युत आपूर्ति व्यवस्थित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाए।कासगंज विकास खंड क्षेत्र के गांव रामपुर में भी हालत बद से बदत्तर दिखाई दिए। यहां जलभराव हो गया। गांव की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पानी भर गया। मार्ग तालाब में तब्दील हो गया। वहां के ग्रामीणों में खासा आक्रोश दिखाई दिया है।