7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कासगंज हिंसा के चौथे दिन ये है ताजा हाल

कासगंज हिंसा के चौथे दिन दहशत का आलम कम होता दिखाई दिया।

2 min read
Google source verification
Violence in Kasganj

Violence in Kasganj

कासगंज। कासगंज हिंसा के चौथे दिन दहशत का आलम कम होता दिखाई दिया। सोमवार सुबह से ही पुलिस की सतर्कता के बीच बाजार खुले, तो लोगों की चहल पहल भी दिखाई देना शुरू हो गई। चार दिन की दहशत के बाद लोग अपने घरों से रसोई के सामान की खरीदारी करने निकले, तो उन्हें महंगाई का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें -

कासगंज हिंसा पर बीजेपी नेताओं आया ये का बयान, देखें वीडियो

बदले बदले हालात
कासगंज के हालत बदले बदले दिखाई दिए। ठेल, फेरी वाले दिखाई नहीं दिए, तो कचौड़ी से दिन की शुरुआत करने वाले लोग भी अनहोनी से बचते दिखाई दिए। शहर का सहावर बाजार, नदरई, बिलराम और सोरों गेट बाजार कहीं भी आम दिनों जैसी रौनक नहीं दिखाई दी। सोमवार सुबह लोगों की चहल पहल के बीच भी अजीब सा सन्नाटा रहा। पुलिस और आरएएफ के जवानों की टोलियां जगह जगह दिखाई दे रहीं थीं।

ये भी पढ़ें -

सोशल मीडिया पर सिर्फ कासगंज का जिक्र, भड़काऊ पोस्ट आ रहीं

ये था मामला
कासगंज में गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा को लेकर विवाद हो गया था। इसमें युवा चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद हिंसा भड़क उठी थी। इस बीच जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि शासन ने चंदन के परिजनों को 20 लाख रुपये की देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें -

Breaking कासगंज हिंसाः भारी सुरक्षा के बावजूद रात में फिर आगजनी

कासगंज हिंसा : चंदन को श्रद्धांजलि, निकाला गया कैंडल मार्च

चार मुकदमे दर्ज
पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ संजीव गुप्ता ने बताया कि 31 लोगों को जेल भेजा गया है। अन्य उपद्रवकारियों को चिह्नित किया जा रहा है। शांति भंग करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। तिरंगा यात्रा के बाद हुए बवाल को लेकर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं।

ये भी पढ़ें -

कासगंज: तनावपूर्ण स्थिति के बीच शांति बहाली के प्रयास जारी