6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव यहां करेंगे जनसभा, सपाइयों ने झोंकी ताकत, देखें वीडियो

10 हजार कुर्सियां लगाईं, 50 हजार तक भीड़ आने का दावा किया जा रहा

less than 1 minute read
Google source verification
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

कासगंज। लोकसभा चुनाव 2019 का रण जीतने के लिए हर कोई ताकत लगा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कासगंज में सपा, बसपा, रालोद गठबंधन के एटा लोकसभा प्रत्याशी कुवंर देवेन्द्र सिंह यादव के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही है। 40 हजार से 50 हजार लोगों के आने का दावा किया जा रहा है।

ये है कार्यक्रम
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 15 अप्रैल, 2019 की सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर हेलीकॉप्टर से शहर के बारह पत्थर मैदान में आ रहे हैं। वहां सपा, बसपा, रालोद गठबंधन प्रत्याशी एटा लोकसभा क्षेत्र के कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी जनसभा को लेकर कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। पांडाल में 10 हजार से ज्यादा कुर्सियों का बदोबस्त किया गया है। जनसभा में 40 हजार से लेकर 50 हजार जनता के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .