31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्याज की माला पहन CAA का विरोध करने पहुंचे सपाई, देखें वीडियो

कासगंज में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन कर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध जताया।

less than 1 minute read
Google source verification
प्याज की माला पहन CAA का विरोध करने पहुंचे सपाई, देखें वीडियो

प्याज की माला पहन CAA का विरोध करने पहुंचे सपाई, देखें वीडियो

कासगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश भर के मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन चल रहे हैं। इसी के तहत कासगंज में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन कर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कासगंज में भी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया। धरना प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में सपाइयों ने पहुंच कर नारेबाजी की। प्रदर्शन में सपाइयों ने फूलों की मालाओं की जगह प्याज की मालाओं से पदाधिकारियों का स्वागत किया। युवा नेताओं ने खून से लिखे पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। सपा नेता अभय यादव ने कहा कि प्रदेश में किसान सबसे ज्यादा परेशान है इसलिए हमने खून से पोस्टर लिखकर संदेश दिया है कि जहां किसानों का पसीना गिरेगा, वहां समाजवादियों का खून गिरेगा।

यह भी पढ़ें- CAA का विरोध कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, देखें वीडियो

समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व सांसद एवं जिलाध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आज पूरा देश आग से झुलस रहा है। लोग बेरोजगार हो रहे हैं। बहन बेटियों की सरेआम इज्जत लुट रही है। मध्यमवर्गीय लोगों महंगाई के बोझ तले दबे हैं।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद फेसबुक पर फोटो शेयर करना युवती को पड़ गया महंगा, तलाशते हुए पहुंची पुलिस, जानिए क्या है मामला!

दवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार देश में नागरिकता संशोधन कानून लाकर देश को बांटने का काम कर रही है। लोगों पर बिना वजह मुकदमा लिखवाये जा रहे हैं, इन सभी मुद्दों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के निर्देश दिये थे।