24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य महिला आयोग की सदस्य के सामने महिला ने दी आत्मदाह की धमकी

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित के समक्ष एसिड अटैक पीड़िता ने आत्मदाह की धमकी दी है।

2 min read
Google source verification
Woman

Woman

कासगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य (Uttar Pradesh State Women Commission) निर्मला दीक्षित (Nirmala dixit) जनसुनवाई करने के लिए कासगंज (Kasganj) पहुंची। उन्होंने जिले भर की महिलाओं की फरियाद सुनकर अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान शिकायत करने आई एक महिला ने समस्या का समाधान न किए जाने पर आत्महत्या (Suicide) करने की बात कही।

कासगंज शहर के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस की चौखट पर मासूम बेटी के साथ आखों में आंसू भर कर यासमीन नामक महिला थी। वो हाथों में कागजों की फाइल लेकर राज्य महिला आयोग की सदस्य के सामने अपनी गुहार लगाने आई थी। महिला की उम्मीद थी कि पुलिस ने हमारी कोई फरियाद नहीं सुनी। अब वे हमें न्याय दिला देंगी, हालांकि उनकी बात सुनने के बाद महिला आयोग की सदस्य ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें:सामूहिक दुष्कर्म मामले में आगरा जोन के कई जिलों की जुटी पुलिस

महिला यासमीन की मानें तो पहले उसकी सम्पत्ति पर कुछ परिवार के लोगों ने कब्जा कर लिया, जब महिला कोर्ट के दरबार में पहुंची तो दबंगों ने उसके ऊपर तेजाब डालकर हत्या करने का प्रयास किया। महिला का कहना है कि वो न्याय की आस में थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक गुहार लगा चुकी है। लेकिन पैसे की खातिर महिला के मामले में पुलिस ने एफआर लगा दी। बाद में दबंगों ने यासमीन के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करा दिया। अब यासमीन ने निर्मला दीक्षित से साफतौर पर कहा है कि अगर मुझे न्याय नहीं मिला, तो वो बच्चों सहित आत्मदाह कर लेगी।

महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने बताया कि यासमीन के ऊपर तेजाब डालने का मामला सामने आया है। इस मामले में दोबारा एसपी सुशील घुले को जांच कराने के आदेश दिए हैं। जल्द ही पीड़िता को न्याय दिलाया जायेगा।

इस बीच निर्मला दीक्षित को जिले के गांव सुजानपुर में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड की घटना के बारे में भी बताया गया। इस पर उन्होंने कहा कि वे पीड़िता परिजनों से मुलाकात करेंगी। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जितनी ज्यादा से ज्यादा सजा हो सकती है, दिलवाने का प्रयास करेंगी, ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो सके।