कासगंज. जिनके राज में कभी सूर्य अस्त नहीं होता था, उन अंग्रेजों ने इसे बनाया था। बाद में इस पुल ने आजादी की लड़ाई देखी, बदलते कासगंज के पल पल का गवाह बना। आखिर में दुर्घटनाओं का कारण बनने लगा तो सदा—सदा के लिए इसका भी नामोंनिशां मिटा देने की तैयारी है। रेलवे की यह आरयूबी रेली से कासगंज आने वाली रेलों के लिए बनाई गई थी।