6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक साथ जन्मे दो बेटे और एक बेटी, एक ही बार में बन गया पूरा परिवार

तिहरी खुशी, महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, तीनों बच्चे स्वस्थ

less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

deepak deewan

May 29, 2023

maa_katni.png

महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

कटनी। मां—पिता के लिए इससे बड़ी खुशी और क्या होगी। एक ही बार में उनका पूरा परिवार बन गया। मां को डिलीवरी के लिए जब अस्पताल में भर्ती किया गया था तो सभी परिजन खुश थे कि घर में नया मेहमान आ रहा है। इन सभी को तीन गुना खुशी मिली। मां ने एक ही बार में एक बेटी और दो बेटोें को जन्म दिया। खास बात यह है कि महिला पहली बार मां बनी और नार्मल डिलीवरी हुई।

तिहरी खुशी की यह घटना बरही में हुई। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। इन बच्चों में एक बेटी और दो बेटे हैं। इस प्रकार तीन बच्चों का एक साथ जन्म हुआ। अच्छी बात यह है कि सभी बच्चे पूर्ण रूप से स्वस्थ भी हैं। मां भी पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बरही थाना क्षेत्र की कुदरी निवासी राजकुमारी ने ये बच्चे जन्मे हैं। पति अजय पटेल ने उन्हें यहां भर्ती कराया था। 25 साल की राजकुमारी को सोमवार की सुबह 6 प्रसव पीड़ा शुरु हो गई थी। दर्द शुरु होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। राजकुमारी ने दो घंटे बाद यानि सुबह 8 बजे तीन बच्चों को जन्म दिया।

उन्होंने एक बेटी व दो बेटों को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि राजकुमारी की यह पहली नॉर्मल डिलीवरी हुई है और तीनों बच्चे पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। वहीं एक साथ बेटे और बेटी के जन्म से परिवार में भी खुशी का माहौल है।