18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अग्निवीर भर्ती रैली में सतना के 783 युवाओं का फिजिकल व मेडिकल टेस्ट

आधीरात से किस्मत आजमा रहे कटनी के 200 से अधिक युवा, खुड़ावल से पांच युवक होंगे शामिल, अगले सत्र 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Feb 18, 2026

agniveer

agniveer

कटनी. झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत 16 फरवरी की रात सतना जिले के 783 युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल) एवं मेडिकल टेस्ट कराया गया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का भी सत्यापन किया गया। अधिकारियों के अनुसार कटनी में 24 फरवरी तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में कुल 15 जिलों के 5,374 ऐसे युवाओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने सेना द्वारा आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
रैली के तहत 18 फरवरी को जबलपुर, कटनी, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिलों के 785 युवा, 19 फरवरी को सभी जिलों के 730 युवा, 20 फरवरी को 638 युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। वहीं 23 फरवरी को मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की महिला अग्निवीर अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन, फिजिकल और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। अग्निवीर भर्ती रैली के माध्यम से जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क और ट्रेड्समैन सहित विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नवीन पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल से लिंक आधार कार्ड सहित सभी आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है।

कटनी व खुड़ावल चर्चाओं में

कटनी शहर में अग्निवीर की भर्ती में जिले के युवा भी देशभक्ति के पूरे जज्बे के साथ शामिल हुए हैं। आधीरात से दौड़ व फिजिकल टेस्ट दे रहे हैं। दिन में मेडिकल आदि की जांच होगी, इसके बाद चयन किया जाएगा। इसके अलावा जबलपुर जिले का खुड़ावल गांव जहां के सर्वाधिक युवा देश की सेवा में समर्पित हैं। वहीं से अग्निवीर में भर्ती होने के लिए 5 बच्चों ने परीक्षा पास की है, जो रैली में शामिल होंगे।

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन 1 अप्रेल तक

सेना में अग्निवीर (पुरुष) जीडी, क्लर्क, एसकेटी, ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं), महिला सेना पुलिस तथा स्थायी पदों नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) और सिपाही फार्मा के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रेल निर्धारित की गई है। विस्तृत अधिसूचना पोर्टल पर उपलब्ध है। इस वर्ष भर्ती के लिए आयु सीमा में एक वर्ष की वृद्धि की गई है। अग्निवीर पद के लिए 01 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच जन्मे युवा तथा स्थायी पदों के लिए 1 जुलाई 2004 से 1 जुलाई 2009 के बीच जन्मे युवा ही पंजीकरण के पात्र होंगे।

बड़ी खबरें

View All

कटनी

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग