26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉडल रोड में मानकों के विपरीत बनाए ब्रेकर, वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें

Breakers made against the norms in Model Road
2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Nov 05, 2024

Breakers made against the norms in Model Road

Breakers made against the norms in Model Road

कटायेघाट मोड़, द्वारिका सिटी मोड़, माधवनगर गेट, कलेक्ट्रेट के आगे है गंभीर समस्या, एक महिला गिरकर हुई गंभीर घायल

कटनी. शहर की मॉडल रोड पर बने ब्रेकर नागरिकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। कटायेघाट मोड़ से लेकर झिंझरी तक बनाए गए ये ब्रेकर मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम ने ब्रेकर निर्माण में सावधानी नहीं बरती है, जिससे वाहन चालक, विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालक, असंतुलित होकर गिर रहे हैं। इसके अलावा, सडक़ पर जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण भी नहीं किया गया, जिससे पैदल यात्रियों को भी असुविधा हो रही है।
सडक़ सुरक्षा के तहत ब्रेकर निर्माण के कुछ मानक निर्धारित किए गए हैं। नियमों के अनुसार ब्रेकर की ऊंचाई और चौड़ाई तय मानकों के अनुसार होनी चाहिए ताकि यह वाहन चालकों के लिए असुविधाजनक न हो। सामान्यत: ब्रेकर की ऊंचाई 10 सेमी से अधिक नहीं होनी चाहिए, ब्रेकर के निकट जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण करना अनिवार्य है, ताकि पैदल यात्री सुरक्षित रूप से सडक़ पार कर सकें। ब्रेकर की उपस्थिति के संकेत देने वाले साइन बोर्ड का होना भी आवश्यक है, ताकि वाहन चालक सतर्क हो सकें।

Video: गुंडागर्दी पर मचा बवाल: रेत कंपनी के कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच हुआ पथराव, चारपहिया वाहन फूंका

दोपहिया वाहन चालकों को हो रही परेशानी
मॉडल रोड पर बने ऊंचे ब्रेकरों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज गति से चल रहे वाहन चालक इन ऊंचे ब्रेकरों पर उछल जाते हैं और संतुलन खोने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके अलावा, बिना किसी संकेत बोर्ड के ब्रेकर अचानक सामने आ जाते हैं, जिससे हादसों की संभावना और भी बढ़ जाती है। रविवार को कलेक्ट्रेट के आगे ब्रेकर में एक महिला बाइक से उछलकर गिर गई, जिसे गंभीर चोट आई है। यहां से गुजर रहे समाजसेवी डॉ. ब्रम्हा जसूजा ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। नियमों के विपरीत बने ब्रेकरों के संबंध में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को पत्र लिखकर ठीक कराने मांग की है।


मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर यह प्रस्तुति सुनकर आप भी हो जाएंगे मुग्ध, देखें वीडियो

नगर निगम की कार्रप्रणाली पर सवाल
मॉडल रोड पर बनाए गए इन ब्रेकरों को लेकर नगर निगम पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निगम द्वारा नियमों की अनदेखी की गई है। नागरिकों ने मांग की है कि नगर निगम जल्द से जल्द इन ब्रेकरों का मानक अनुसार पुन: निर्माण करवाए और उचित साइन बोर्ड व जेब्रा क्रॉसिंग भी स्थापित करें, ताकि सडक़ पर यातायात सुगम और सुरक्षित हो सके। हैरानी की बात तो यह है कि शहर में असामान्य बने ब्रेकरों के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर पुलिस की भी नजर नही है।

वर्जन
ब्रेकर निर्माण में नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया, इस मामले को दिखवाया जाएगा। ब्रेकर ठीक कराए जाएंगे। जेब्रा क्रॉसिंग का भी निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में असुविधा न हो।
नीलेश दुबे, आयुक्त नगर निगम।