14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुविधा से महरूम शहरवासी: टेंडर में शामिल किए गए सुझाव, 29 को होगी सिटी बसों की विड

इलेक्ट्रिक सिटी बस चलाने के लिए चल रही है कवायद, शहर के लोगों को नहीं मिलेगी राहत

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Apr 22, 2025

CG E-Bus: बड़ी खुशखबरी! रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर दौड़ेंगी 240 ई-बसें

कटनी. नगर निगम द्वारा चार इलेक्ट्रिक (इवी) बसों को चलाने के लिए टेंडर प्रक्रिया एक साल से अपनाई जा रही है। जुलाई 2024 से प्रक्रिया चल रही है। तीन से चार बार टेंडर कॉल किए गए, लेकिन बस ऑपरेटर सामने नहीं आए और अब पांचवी बार की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। यह टेंडर 29 अप्रेल को खुलेगा। इस टेंडर के बाद शहर से दूसरे शहर तक जाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलेगी। हालांकि टेंडर, बोर्ड से स्वीकृति, अनुबंधन आदि की प्रक्रिया में ही अफसर कई माह गुजार देंगे।
जानकारी के अनुसार सिटी बसों के लिए टेंडर में संशोधन किया गया है। 26 को प्री विड की क्वैरी है। 26 अप्रेल तक लास्ट डेट भी ऑपरेटरों को शामिल होने के लिए रखी गई है। बताया जा रहा है कि इस टेंडर प्रक्रिया में बस ऑपरेटरों के सुझाव भी शामिल किए गए हैं, ताकि योजना को अमली-जामा पहना सकें।

इन बिंदुओं पर किया गया है फोकस

इस टेंडर प्रक्रिया में पहले बस ऑपरेटरों को कॉल किया गया था, लेकिन अब बताया जा रहा है कि यह शर्त भी रख दी गई है कि जिस निर्माण के पास 100 इलेक्ट्रिक बस सप्लाई की हों, उन्हें भी टेंडर दिया जा सकता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन नगर निगम को देना है उस प्रक्रिया को शामिल किया गया। स्टेशन निर्माण का खर्च ऑपरेटर वहन करेगा। बसों की 4 से 10 करने के लिए सुझाव दिए गए, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं माना। परिवहन नियम के अनुसार 100 किलोमीटर तक बसें रन करने का सुझाव शामिल किया गया है।

हादसों में 5 लोगों की मौत, परिजनों में छाया मातम, सामने आई बेपरवाही

शहर में सुविधा दूर की कौड़ी

शहर में सिटी बसें जून माह से बंद हैं। आम-टू-नाइन कंपनी द्वारा बसें चलाई जा रहीं थीं। इसके बाद नगर निगम ने शहर व उपनगीय क्षेत्र में सिटी बसें चलाने के लिए अबतक कोई पहल शुरू नहीं की। इसकी मुख्य वजह यह बता रहे हैं कि डीजल बसों में सरकार से मिलने वाली 40 प्रतिशत की सब्सिडी बंद हो गई है। अब सिर्फ इलेक्ट्रिक बसों में ही सुविधा मिल रही है। नगर निगम के अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस सुविधा से मुंह फेरे हुए हैं।

खेत में 8 साल की बच्ची के साथ युवक ने की दरिंदगी व जीजा ने साली को बनाया हवश का शिकार

दो बसों का भी नहीं हो रहा संचालन

नसीम ट्रांसपोर्ट के द्वारा इंटर सिटी बसों का टेंडर लिया गया है। 4 माह से दो बसें क्रय कर खड़े किए हुए हैं, लेकिन परमिट, अनुबंध आदि के फेर में अबतक बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया। इन दोनों बसों का संचालन कटनी से निवार के लिए किया जाना है।

सीआओ ने कही यह बात

योगेश पवार, सीओओ, अर्बन सिटी ट्रांसपोर्ट ने कहा कि चार इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसमें प्री विड क्वैरी को शामिल किया गया था। 26 अप्रेल तक ऑपरेटर टेंडर प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। 29 को टेंडर का विड होगा। इसके बाद बसें चलाने के लिए प्रक्रिया शुरू होगा।