परिजन बच्ची को लेकर सिलौंड़ी चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। महिला अधिकारी चौकी व ढीमरखेड़ा थाने में न होने पर मामला जांच के लिए महिला थाना प्रभारी को सौंपा गया। पुलिस ने बच्ची का जिला अस्पताल में मुलाहजा कराते हुए बदमाश के खिलाफ धारा 65(2) बीएनएस, 5एम, 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी को दबोचते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी बेड़ीलाल कोल दरिंदगी के कारण बच्ची की तबियत खराब है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी हैं।