6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्टर ने बच्चों के साथ बैठकर हाथ जोड़कर भोजन को प्रणाम कर खाया खाना, देखें वीडियो

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र पुरैनी का निरीक्षण करने पहुंचे थे..बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन

less than 1 minute read
Google source verification
katni.jpg

कटनी. आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को वितरित होने वाले पोषक आहार और स्कूलों में छात्रों के मध्यान्ह भोजन को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता परखने और जिले के नौनिहालों को बेहतर शिक्षा के माध्यम से उनके भविष्य को संवारने की मुहिम में जुटे कलेक्टर अवि प्रसाद मंगलवार को पुरैनी आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह भी मौजूद रहे।

बच्चों से किए सवाल-जवाब
कलेक्टर अवि प्रसाद ने औचक निरीक्षण के दौरान केन्द्र में मौजूद बच्चों से बातचीत की। उन्हें लाड़-दुलार किया और टाफियां भी दीं। कलेक्टर ने बच्चों से यहां मिलने वाले नाश्ते और भोजन के बारे में भी बात की। कलेक्टर ने बच्चों से आंगनवाड़ी केन्द्र में कराई जाने वाली प्रार्थना, अक्षर ज्ञान, कविता, गिनती , हिन्दी एवं अंग्रेजी वर्णमाला और रंगों की पहचान आदि के बारे में पूछा और सुना। कलेक्टर प्रसाद ने मौके पर मौजूद रहे जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह को निर्देश देते हएुए कहा है कि जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों में दिए जाने वाले बच्चों के भोजन की गुणवत्ता में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।

देखें वीडियो-

बच्चों के साथ बैठकर खाया खाना
कलेक्टर अवि प्रसाद ने औचक निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ बैठकर ही खाना खाया। उन्होंने बच्चों से पूछा खाने से पहले कौन कौन हाथ धोता है और प्रार्थना करता है जिस पर सभी बच्चों ने एक साथ सहमति जताई। इसके बाद कलेक्टर अवि प्रसाद बच्चों के बीच जमीन पर बैठ गए और प्रार्थना करने के बाद खाना भी खाया। मंगलवार को तय मेनू के अनुसार खाने में पूड़ी, आलू -मटर की रसेदार सब्जी, ढोकला,गाजर- मूली का सलाद, जलेबी और खीर परोसी गई।
देखें वीडियो-