25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कटनी में सरकार खोले मेडिकल कॉलेज, मैं दूंगा 11 लाख रुपये’

कांग्रेस नेता गुमान सिंह ने सीएम के नाम कलेक्टर को दिया वचन पत्र   पत्रिका मुहिम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

raghavendra chaturvedi

•

Updated: 28 Feb 2018, 9:46 AM IST

Congress leader says, Rs 11 lakh donate for medical college

'कटनी में सरकार खोले मेडिकल कॉलेज, मैं दूंगा 11 लाख रुपये'

कटनी. मेडिकल कॉलेज को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) सदस्य गुमान ने सिंह ने मंगलवार को शांति समिति की बैठक में 11 लाख रुपये दिए जाने का वचन दिया। गुमान सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम इस आशय का पत्र कलेक्टर कटनी को सौंपा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जिले में कहीं भी किसी भी कोने में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चिन्हित करती है तो 11 लाख रुपये मैं दूंगा और अपने परिचितों के सहयोग से 25 लाख रुपये तक दिलवाउंगा। कटनी देश के मध्य में स्थित है। यहां से दो राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरती है और रेलवे जंक्शन है। जिनको लोकसभा चुनाव लडऩी है, वे इस मुद्दे पर चुप्पी साध सकते हैं। मैं 35 से 40 साल से कटनी की राजनीति से जुड़ा हूं और इस माटी पर मेरा कर्ज है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रदेश के खजुराहो, दमोह और सतना संसदीय क्षेत्र के बीच एक मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव रखा है। जमीन चयन राज्य सरकार को करनी है।


मेडिकल कॉलेज के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेता, सांसद को सौंपा ज्ञापन
शहर में मेडिकल कॉलेज खुले इसके लिए कांग्रेस नेता सांसद को ज्ञापन सौंपने भाजपा कार्यालय पहुंच गए। मंगलवार को भाजपा कार्यालय मेंं सांसद खजुराहो नागेंद्र सिंह ठहरे थे। उन्हे कांग्रेस नेता राजा जगवानी ने ज्ञापन सांैपा। उन्होंने बताया कि माधवनगर युवा संघर्ष समिति के सदस्यों ने कटनी में मेडिकल कॉलेज खोले जाने सहित अन्य मांग रखी। इस अवसर पर ओमप्रकाश आहूजा, रमेशलाल भेजवानी, विक्की नवानी, रोहित भेजवानी सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।


एबीवीपी ने सांसद को सौपा ज्ञापन, कहा कटनी में ही खुले मेडिकल कॉलेज
मंगलवार को कटनी पहुंचे सांसद नागेंद्र सिंह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने मांग रखी कि मेडिकल कॉलेज कटनी में ही खुले। इस दौरान अनुनय शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष अजय माली, नगर मंत्री अनुनय शुक्ला, नगरसहमंत्री आदेश सोनी, यशस्वी त्रिपाठी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौरभ शुक्ला, ऋषभ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।