4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 फीट ऊंचे ग्रेड सेपरेटर ब्रिज पर फंसी गाय, रेस्क्यू कर बचाई गई जिंदगी

घंटों चला अभियान, रेलवे व प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Apr 04, 2026

Cow trapped in railway grade separator

Cow trapped in railway grade separator

कटनी. शहर के मूंगाबाई कॉलोनी क्षेत्र में बने ग्रेड सेपरेटर रेलवे ब्रिज पर फंसी गाय का आखिरकार सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया। करीब 40 फीट ऊंचे पिलर नंबर 119 पर रेल ट्रैक के चैंबर में फंसी गाय को निकालने के लिए रेलवे और प्रशासन की टीम ने घंटों तक मशक्कत की, जिसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।
शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने ब्रिज पर गाय को फंसा देखा, जिसके बाद तुरंत क्षेत्रीय पार्षद के माध्यम से रेलवे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

चुनौतीपूर्ण रहा रेस्क्यू अभियान

रेल ट्रैक पर लगातार मालगाडिय़ों का आवागमन जारी रहने के कारण रेस्क्यू कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया था। टीम को पूरी सावधानी के साथ काम करना पड़ा, ताकि न तो गाय को कोई नुकसान हो और न ही ट्रेन संचालन प्रभावित हो। तकनीकी टीम और कर्मचारियों ने समन्वय के साथ काम करते हुए आखिरकार गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़ा हादसा टला

यदि समय रहते रेस्क्यू नहीं किया जाता, तो गाय के ट्रेन से टकराने की आशंका थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। इस सफल रेस्क्यू से एक संभावित दुर्घटना टल गई और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद ग्रेड सेपरेटर ब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इतनी ऊंचाई और महत्वपूर्ण रेल ट्रैक होने के बावजूद पशुओं के पहुंचने की स्थिति चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। इस सफल रेस्क्यू अभियान में रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता की सराहना की जा रही है।