
Mobile phone recovery: 110 मोबाइल बरामद (Photo Source - Patrika)
katni news:मध्यप्रदेश के कटनी जिले में भीड़भाड़ वाले बाजार में जेब से फिसला मोबाइल हो या बस यात्रा के दौरान कहीं छूट गया फोन, ऐसे मोबाइल अब सिर्फ खोई हुई वस्तु नहीं रह गए हैं। तकनीक और पुलिस की सक्रियता से जिले के 110 लोगों को उनके गुम मोबाइल वापस मिल गए हैं। करीब 20 लाख रुपये कीमत के इन मोबाइलों को कटनी साइबर सेल ने विभिन्न जिलों की पुलिस के सहयोग से खोज निकाला और उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।
मोबाइल बरामदगी की यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के सेफ क्लिक 2.0 साइबर सुरक्षा अभियान के दौरान की गई। गुम मोबाइलों की शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू की। तकनीकी जांच और विभिन्न जिलों की पुलिस से समन्वय के बाद अलग-अलग स्थानों से 110 मोबाइल बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार बरामद अधिकांश मोबाइल चोरी नहीं हुए थे, बल्कि साप्ताहिक बाजारों, बस स्टैंड, अस्पताल, सार्वजनिक स्थानों और यात्रा के दौरान लापरवाही में गिर गए या छूट गए थे। समय पर शिकायत दर्ज होने और तकनीकी निगरानी के कारण इन्हें वापस हासिल करना संभव हो सका।
अभियान के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होते ही सबसे पहले भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराएं। इससे मोबाइल का दुरुपयोग रुकता है और उसे ट्रेस करने में आसानी होती है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीईआईआर पोर्टल आम नागरिकों के लिए प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसके जरिए शिकायत दर्ज करने के साथ उसकी प्रगति भी ऑनलाइन देखी जा सकती है। इससे पुलिस और नागरिकों के बीच समन्वय बेहतर हुआ है और गुम मोबाइलों की बरामदगी में सफलता मिल रही है। एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों की साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस के सहयोग से लगातार सर्चिंग की गई, जिसके परिणामस्वरूप लाखों रुपये कीमत के मोबाइल बरामद हुए।
सावन माह की शुरुआत के साथ ही जिले के देवराकलां में चोरों ने आस्था के केंद्र को निशाना बना लिया। थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा कला के बढ़गैया मोहल्ला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश भगवान हनुमान की प्रतिमा पर सुशोभित करीब एक एक किलोग्राम वजनी चांदी का मुकुट चोरी कर गए। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है।
Updated on:
08 Jul 2026 04:23 pm
Published on:
08 Jul 2026 04:23 pm
