
VIDEO : लॉकडाउन के 79 दिन बाद आज खोले गए धार्मिक स्थल, इस तरह भक्तों ने किये मां जालपा के दर्शन
कटनी/ कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण देशभर के सभी धार्मिक स्थल बंद किये गए थे। सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा हुई बैठक में लिये गए निर्णय के बाद आज सुबह से शहर के सभी धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च खोल दिये गए हैं।
पढ़ें ये खास खबर- भूकंप आने पर इन तरीकों से खुद को बचाएं, बेहद काम की हैं ये सावधानियां
भक्तों में खुशी की लहर
जैसे ही, सभी धार्मिक स्थलों को सुबह से खोला गया, तो यहां प्रार्थना और इबादत करने वाले भक्त पहुंचने लगे। इसी कड़ी में शहर के प्रमुख शक्तिपीठ जालपा मढ़िया में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धालु दर्शन पूजन करने पहुंचने लगे। समिति द्वारा मंदिर के प्रमुख गेट को बंद रखा गया है, ताकि मंदिर में अधिक भीड़ प्रवेश न कर सके और सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। एक छोटा गेट खोला गया है, ताकि, मंदिर में प्रवेश करने वाले भक्त एक एक करके मंदिर में प्रवेश कर सकें।
नियमों का किया जा रहा पालन
गेट पर ही सैनिटाइजिंग और स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की गई है, ताकि मंदिर प्रांगण में किसी व्यक्ति के साथ संक्रमण प्रवेश न कर सके। तमाम नियमों का पालन करने के बाद ही भक्तों को मंदिर में प्रवेश लेने की अनुमति मिल रही है। मंदिर में लगे घंटे हटा दिये गए हैं। प्रसाद चढ़ाने व जल चढ़ाने आदि को प्रतिबंधित किया गया है। सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दर्शन करने की अनुमति ही दी गई है। मंदिर के पुजारी लालजी पंडा मंदिर पर मौजूद हैं, जो श्रद्धालुओं को नियमों का पालन करने की समझाइश देते हुए उन्हें भगवान के दर्शन करा रहे हैं। देखें खबर से संबंधित वीडियो...।
Published on:
9 Jun 2020, 1:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.