
bijli vibhag
कटनी. वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले बिजली विभाग बकायादारों से राशि वसूलने लगातार अभियान चला रहा है। रविवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दल बनाकर एक साथ कार्रवाई की गई। जिसमें शहरी क्षेत्र में अधिकारियों ने बिजली जमा न करने वाले ११२ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के १३२ कनेक्शनों को राशि बाकी होने पर काटने की कार्रवाई की गई। दोनों ही क्षेत्रों के २४४ उपभोक्ताओं से विभाग को बिल के २३ लाख रुपये लेने बाकी हैं। अधीक्षण अभियंता पीके मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान १५६ उपभोक्ताओं ने कनेक्शन काटे जाने से बचने के लिए २३ लाख ४३ हजार रुपये जमा किए। अभियान के दौरान तीन उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए और अधिकारियों ने मौके पर ही उनके खिलाफ प्रकरण बनाए। मिश्रा ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बकायादारों से राशि की वसूली करने के लिए लगातार अभियान जारी है, जो पूरे माह जारी रहेगा। बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस देकर भी राशि जमा कराने को कहा जा रहा है ताकि वे कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई से बच सकें। राशि जमा न करने की स्थिति में कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी और उसके बाद भी अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ चोरी के प्रकरण बनाए जाएंगे।
व्यवसायिक, उद्योगिक कनेक्शनों का बकाया चार करोड़
कटनी. जिले के स्लीमनाबाद, उमरियापान, सिलौड़ी, बहोरीबंद, बाकल और रीठी उपकेन्द्र के अंतर्गत व्यवसायिक और उद्योगिक बिजली कनेक्शनों का चार करोड़ रुपये बकाया है। जिसको लेकर शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता पीके मिश्रा ने सभी उपकेन्द्रों का भ्रमण कर अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में २६ फरवरी तक ऐसे बकायादारों के कनेक्शन विच्छेद करने व बिल वसूली करने के निर्देश दिए। मिश्रा ने बताया कि तीन दिनों तक सभी फीडरों में व्यवसायिक व उद्योगिक कनेक्शनों की बकाया राशि जमा कराने विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
Published on:
26 Feb 2018 10:15 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
