21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुआं गांव में खूनी संघर्ष, डिप्टी कलेक्टर रीवा के माता-पिता चाचा को आई गंभीर चोट

पूर्व सरपंच के ट्रैक्टर से श्वान के मरने के कारण उपजा विवाद, पुरानी रंजिश भुनाने दिया वारदात का अंजामदोनों पक्षों से आठ लोग घायल, बरही पुलिस ने दर्ज किया काउंटर मामला
2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Jan 19, 2024

कुआं गांव में खूनी संघर्ष, डिप्टी कलेक्टर रीवा के माता-पिता चाचा को आई गंभीर चोट

कुआं गांव में खूनी संघर्ष, डिप्टी कलेक्टर रीवा के माता-पिता चाचा को आई गंभीर चोट

कटनी. बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुआं में दो पक्षों के बीच खूनी संर्घष का मामला सामने आया है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश व पूर्व सरपंच के ट्रैक्टर से एक श्वान की मौत हो जाने के कारण उपजा है। इस घटना में दोनों पक्षों से आठ लोगों को गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कटनी निजी अस्पताल मेें जारी है। इस मारपीट में रीवा में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर के माता-पिता भी घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की शिकायत पर बरही पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार अशोक तिवारी पिता परमानंद तिवारी (78) माया तिवारी पति अशोक तिवारी (60), संतोष तिवारी स्व पिता परमानंद तिवारी (61), कंछेदी पिता संपत कोरी (46) निवासी कुआं थाना बरही का विवाद सोनेलाल पिता सीतापी सोनी (58), राजेश सोनी स्व भगवानदास सोनी (40), योगेश सोनी स्व भगवानदीन सोनी (45), प्रहलाद पिता स्व भगवानदीन सोनी (48) निवासी कुआं से सोमवार सुबह विवाद हो गया। कहा-सुनी से दोनों पक्षों में शुरू हुआ मारपीट में बदल गया। जमकर लाठी-डंडे चले व खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लिए लहूलुहान हो गए। इस मारपीट में रीवा जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अनुराग तिवारी के पिता अशोक तिवारी व मां माया तिवारी गंभीर रूप से घायल हैं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बरही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत ठीक ना होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। मामले की सूचना पर थाना प्रभारी अरविंद चौबे अस्पताल पहुंचे। घायलों से पूछताछ की।

पुरानी रंजिश के चलते विवाद
बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ है। पूर्व सरपंच प्रहलाद सोनी के ट्रैक्टर से एक श्वान की मौत अशोक तिवारी के घर के पास हो गई थी। उसे उठवाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। दूसरी तरफ विवाद की वजह यह है कि डिप्टी कलेक्टर रीवा अनुराग तिवारी के चाचा संतोष तिवारी ने पूर्व सरपंच प्रहलाद सोनी के द्वारा 30 लाख रुपए के किए गए भ्रष्टाचार की शिकायत की थी, जिसके बाद सरपंच के खिलाफ कार्रवाई हुई थी, इसको लेकर मनमुटाव चल रहा था। रंजिश भुनाने के लिए सोनी परिवार ने प्राणघातक हमला कर दिया है।

वर्जन
प्रहलाद सोनी के ट्रैक्टर से एक श्वान की मौत हो गई थी। तिवारी परिवार द्वारा ट्रैक्टर को रोक लिया गया, 800 रुपए श्वान को उठावाने के लिए मांगे जा रहे थे, पूर्व सरपंच 300 रुपए दे रहा था, इसी बात को लेकर मारपीट हुई है। घायलों का इलाज जारी है। तिवारी परिवार कटनी रैफर हो गया है। दोनों पक्षों की शिकायत धारा 294, 323, 503, 324, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
अरविंद चौबे, थाना प्रभारी बरही।