22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली और छठ पूजा के लिए रेल यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे चलाने जा रहा स्पेशल ट्रेन

Indian Railways : पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से कोटा से दानापुर के बीच दिवाली और छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। ये ट्रेन 27 अक्टूबर से 10 नवंबर 2024 तक, सप्ताह में दो बार चलाई जाएगी। जानें इसका शेड्यूल।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Oct 2024, 10:22 AM IST

Indian Railways

Indian Railways : दिवाली और छठ पूजा के चलते बढ़ती यात्रियों की भीड़ को मद्देनजर रखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने कोटा से दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। गाड़ी नंबर 09803/09804, कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन, 27 अक्टूबर से 10 नवंबर 2024 तक, सप्ताह में दो बार चलाई जाएगी। इससे मध्य प्रदेश के साथ साथ उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे, जिनमें 17 वातानुकूलित ट्री-टियर कोच और 2 जनरेटर कार शामिल हैं। गाड़ी संख्या 09803 कोटा से दानापुर के लिए रात 21:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09804, दानापुर से कोटा के लिए रात 21:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 22:25 बजे कोटा पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एमपी को दिया बड़ा दिवाली गिफ्ट, 20 हजार करोड़ में बनेंगी हाईटेक सड़कें

प्रमुख तिथियां और समय

कोटा से दानापुर: 27 अक्टूबर से 10 नवंबर 2024 तक, प्रत्येक रविवार और गुरुवार।

दानापुर से कोटा: 28 अक्टूबर से 11 नवंबर 2024 तक, प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार।

यह भी पढ़ें- 3 मंजिला इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग, दिवाली के लिए स्टोर फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी का पूरा स्टाक खाक

गाड़ी के ठहराव

कोटा-दानापुर-कोटा मार्ग पर यह गाड़ी बारां, सालपुरा, छाबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।