22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 मंजिला इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग, दिवाली के लिए स्टोर फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी का पूरा स्टाक खाक

Huge Fire : बरगवां इलाके में स्थित 3 मंजिला इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग लगी है। दिवाली से पहले शोरूम की तीनों मंजिलों में सटाक किये गए फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, एसी, कूलर आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। दमकल की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Oct 2024, 4:50 PM IST

Huge Fire

Huge Fire :मध्य प्रदेश के कटनी शहर बरगवां इलाके में स्थित एक 3 मंजिला इलेक्ट्रॉनिक्स के शौरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले शोरूम की ऊपरी मंजिल में लगी, जिसकी चपेट में आया इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह से चलकर खाक हो गया। देखते ही देखते आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप धारण किया, जिसने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एक के बाद एक दमकल की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझाए जाने तक शोरूम का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण शोरूम में आग लगी है, जिसने दूसरी मंजिल से शुरु होकर चंद मिनटों में ही शोरूम की तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से शोरूम की ऊपरी मंजिल में रखे टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, आदि पूरी तरह से जल गए। अदिकतर सामान प्लास्टिक का होने के कारण बिल्डिंग से भारी धुआं निकलने लगा, जो काफी दूर से दिखाई दे रहा था। बिल्डिंग से आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों के बीच मामुली भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग भागकर इमारत से दूर सुरक्षित स्थान पर जाने लगे।

फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से जनहानि टली

आग की सूचना मिलते ही एक के बाद एक दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। तीनों दमकल गाड़ियों की सहायता से लगभग 1 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, शोरूम मालिक ने बताया कि, ऊपरी मंजिल पर इलेक्ट्रॉनिक सामान का स्टॉक रखा था, जिस पर आगजनी का भारी असर हुआ है। हालांकि, अबतक परीक्षण किया नहीं जा सका है, लेकिन जो सामान आग की चपेट में आने से बच गया होगा, वो दमकल द्वारा आग बुझाने में इस्तेमाल किए पानी की चपेट में आकर खराब हो गया होगा। फिलहाल, अबतक की जांच में पा चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।