
भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार परिवार को कुचला, मौके पर चार की मौत
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बगैहा मोड़ में हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां सड़क पर दौड़ रही बेलगाम बस ने मोटरसाइकिल पर जा रहे परिवार को कुचल दिया। हादसे में परिवार के चारों सदस्यों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बता दें कि, बाइक पर सवार चारों सदस्य एक ही परिवार के थे। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि इलाके के लोगों में आक्रोश है।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
घटना के बाद लोगों में आक्रोश
हादसे के बाद बस चालक तो जान बचाकर ममौके से फरार हो गया, लेकिन इलाके के लोगों में नाराजगी देखी गई। आसपास के रहवासियों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। हालांकि, इस दौरान घटना की जानकारी लगते ही बरही थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराते हुए सड़क संचालन व्यवस्थित कराया। इस दौरान पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने जब्त की बस, चालक फरार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के पिपरियाकला निवासी राजेश बर्मन पिता गोविंद 30 वर्ष निवासी पिपरिया कला पत्नी शकुन बाई 28 वर्ष बेटी रूबी बर्मन 10 वर्ष और बेटा विष्णु बर्मन 8 वर्ष के साथ ससुराल बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुनहरा जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, जब बाइक बगैहा मोड़ के समीप पहुंची तभी दानवी गति से आ रही बस ने उन्हें कुचल दिया और बस चालक बिना रुके वहां से भाग निकला। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर बरही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, पुलिस द्वारा एक्सिडेंट करने वाली बस को जब्त कर लिया है, जबकि बस चालक फरार है।
Published on:
09 Nov 2020 03:40 pm

बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
