
बंदरों को बचाने के चक्कर में शख्स के हुए तीन टुकड़े, जानिए आखिर क्या हुआ
मध्य प्रदेश के कटनी जिले से बड़े दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कैप्सूल ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद ट्रक चालक के शरीर के तीन टुकड़े हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ, जब केप्सूल ट्रक कैमोर से उमरिया की तरफ जा रहा था।
बताया जा रहा है कि कैमोर से उमरिया जाने के दौरान बड़वारा थाना इलाके के अंतर्गत टोल प्लाजा के पास कुछ बंदर हाइवे की सड़क पर बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां से संबंधित ट्रक गुजर रहा था। ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण अचानक बंदर उसके आसपास से दौड़ने लगे, जिन्हें बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने एकाएक गाड़ी सड़क किनारे की ओर मोड़ दी। रफ्तार तेज होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि ड्राइवर के शरीर के तीन हिस्से हो गए।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
हादसे की जानकारी मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया। इसी दौरान मृतक के परिजन को भी सूचना दे दी गई, जो पोस्टमार्टम से पहले अस्पताल पहुंच गए थे। मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया जाएगा।
Published on:
22 Dec 2023 08:55 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
