जानकारी के अनुसार सतना जिले के अमदरा रोहनिया गांव से कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील के लालपुर गांव गुरुवार को बस गोड समाज की बारात लेकर आई थी। शुक्रवार को बस बारात विदाकरा कर लौट रहीं थी। सुबह १० बजे के लगभग बस क्रमांक एमपी १९पी१०९१ जैसे ही स्लीमनाबाद के भेड़ा रोड समीप पहुंची कि कटनी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक क्रमांक एमपी २०जीए ८६२६ ने सामने से टक्कर मार दी। बस व मिनी ट्रक की इतनी जोरदार भिडं़त हुई कि बस में सवार अमदरा रोहनियां गांव निवासी करण सिंह (४०) व तिलक सिंह (३५) बुढागर निवासी अमदरा की मौके पर मौत हो गई। जबकि लालबहादुर कुशवाहा (३६), राजा उइके (१४)व समशेर सिंह(१३) गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में लगभग ५० से ६० बाराती सवार थे। इधर, घटना स्थल चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी स्लीमनाबाद इंद्रेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बस में पड़े मृतकों के शव को बाहर निकलवाया। घायलों को उपचार के लिए डायल १०० की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। इधर, मौके का फायदा उठाते हुए मिनी ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कराया। मामले को जांच में लिया।