24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुरू करना चाहते हैं व्यवसाय तो पढ़ें ये खबर, यहां जमीन सहित मिल रहीं मशीनरी

48 साल बाद 50 एकड़ में स्थापित होगा उद्योग, मिलेगा स्वरोजगार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 16 Jan 2018, 11:41 AM IST

Industry will start soon in katni

Industry will start soon in katni

कटनी. जिले के व्यवासियों और युवा उद्यमियों के लिए राहत भरी खबर हैं। शीघ्र ही जिले में एक और बड़ी औद्योगिक इकाई मूर्त रूप लेगी। ४८ साल बाद जिले में एक और आद्यौगिक क्षेत्र के विकास का सपना साकार होगा। जिला मुख्यालय से महज १५ किलोमीटर दूर ग्राम तखला में खसरा नं. १०१ में उद्योग विभाग द्वारा १९.५२ हेक्टेयर रकबे में औद्योगिक क्षेत्र के विकास की योजना बनाई गई है, जिसे मंजूरी भी मिल चुकी है। स्वीकृति मिलने के बाद औद्योगिक केंद्र विकास निगम द्वारा अधोसंरचना पर कार्य भी शुरू करा दिया गया है। पहले चरण में सड़क, प्लाटिंग, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके बाद इकाई स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी। उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद जमीन एलॉट की जाएगी। व्यवसायियों को जमीन में सब्सिडी भी मिलेगी। इससे पहले उद्योग विभाग द्वारा साल १९६९-७० में पहली बार बरगवां में औद्योगिक इकाई की स्थापना की थी। अब ४८ साल बाद दूसरी पहल को स्वीकृति मिली है। इंडस्ट्री विकास के लिए १५.४२, रोड के लिए २.४८ और कमर्शियल सहित अन्य प्रयोजन के लिए १.६२ हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है।

ऐसे मिलेगा अनुदान
योजना के तहत तखला-टिकरिया में उद्योग स्थापित करने वाले व्यवसायिों को अनुदान मिलेगा। यहां पर सिर्फ नई इकाई लगाने वाले कारोबारी को ही अनुदान दिया जाएगा। पुरानी इकाई को शिफ्ट करने वाले व्यवसायियों को अनुदान नहीं मिलेगा। नई इकाई में प्लांट मशीनरी पर सरकार ४० प्रतिशत अनुदान देगी। इसके साथ ही शहर में संचालित राइस मिलों को भी यहां पर शिफ्ट करने की कवायद चल रही है।

यह लगेंगे उद्योग
- राइस मिल
- दाल मिल
- रिफेक्ट्रीज
- प्लास्टिक वक्र्स

औद्योगिक क्षेत्र को लेकर खास-खास
- जून माह से शुरू होगी इकाई स्थापना के लिए आवेदन की प्रक्रिया।
- उद्योग स्थापना के लिए ऑनलाइन किए जा सकेंगे आवेदन।
- पहले आओ-पहले पाओ के तहत योजना का मिलेगा लाभ।
- इकाई के लिए १०० से अधिक प्लाट कराए जाएंगे तैयार।
- अधोसंरचना विकास के लिए १०३४.०१ लाख होंगे खर्च।
- ६ माह में होगा पूरा किया जाना है मूलभूत सुविधाओं पर काम।

शिफ्ट होंगी मिलें
माधवनगर सहित शहर के अन्य हिस्सों में स्थापित राइस मिलों में संचालित राइस मिलों को कलेक्ट्रेट के पीछे फूड पार्क क्षेत्र में स्थापित करने को लेकर योजना चल रही थी, लेकिन यहां पर पानी की समस्या को लेकर व्यवसायी इकाई स्थापना में रुचि नहीं दिखा रहे। अब तखला-टिकरिया में राइस मिलों को शिकराए जाने पर फोकस रहेगा।

इनका कहना है
तखला-टिकरिया में औद्योगिक इकाई की स्वीकृति मिल चुकी है। यहां पर अधोसंरचना के काम शुरू हो चुके हैं। मूलभूत सुविधाओं का काम पूरा होते ही इकाई स्थापना के लिए प्लाटों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
एसएन पाठक, महाप्रबंधक, उद्योग विभाग।