15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NH-43 पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक कार को भी अन्य ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, घटना CCTV में कैद

Horrific Accident : नेशनल हाईवे-43 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बेलगाम अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को कुचला। हादसे के चलते रुकी कार को भी पीछे एक अन्य ट्रक ने मारी टक्कर। कार सवार तीन लोग गंभीर घायल। ये पूरा घटनाक्रम मौके पर लगे CCTV में कैद हो गया।
2 min read
Google source verification
Horrific Accident

NH-43 पर एक साथ दो भीषण हादसे (Photo Source- Patrika Input)

Horrific Accident : मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा थाना इलाके में आने वाले नैगवां ग्राम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-43 पर सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बेलगाम दौड़ते अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे को देखने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में भी कार सवार दो महिलाओं के साथ-साथ चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बता दें कि, ग्राम में रहने वाले नैगवां गाव में रहने वाले 38 वर्षीय मूरत महोबिया अपने साथी रामदयाल निवासी ग्राम करौंदी के साथ मोटरसाइकिल से कटनी से अपने घर बिजौरी लौट रहे थे। इसी दौरान नैगवां ग्राम के पास एनएच-43 पर एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस हादसे में मूरत महोबिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी रामदयाल को गंभीर चोटें आईं हैं।

​हादसा के बाद रुकी कार पर काल बनकर टूटा ट्रक

​सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच कटनी की ओर से उमरिया जा रही एक कार चालक ने मौके पर गाड़ी रोककर हालात समझने का प्रयास किया। इसी बीच कार के पीछे से आए एक अन्य बेलगाम दौड़ते ट्रक क्रमांक HR47 D 3958 ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार महिला निर्मला सिंह, धापल सिंह और चालक गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

​1 किलोमीटर लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

लगातार हुए दो हादसों के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग 1 किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात को पुन बहाल कराया गया।

अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस

सभी घायलों को तत्काल बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। जबकि, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस अब फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।