15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक दुकान में घुसा कैप्शूल वाहन

एक घायल, बरही बस स्टैंड की घटना 
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

sudhir@123 shrivas

•

Jan 18, 2017

truck

truck

कटनी। बरही बस स्टैंड में मंगलवार की दोपहर एक हाइवा कैप्शूल वाहन अचानक लुढ़ककर दुकान में घुस गया। दुर्घटना में एक महिला को चोट आई और बाइक व साइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार बरही नगर परिषद बस स्टैंड में दोपहर को उमरिया से सतना की ओर राखड़ लेकर जा रहा कैप्शूल वाहन एमपी 20 एचबी 7666 जाम लगने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। अचानक ट्रक लुढ़कर एक दुकान मेें घुस गया, जिसमें दुकान का बारजा टूट गया औरा पास में बैठी सब्जी विक्रेता वृद्धा छोटी बाई पति कमला साहू के पैर में चोट आई। जिसे स्थानीय जनों ने अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान तीन साइकिलों सहित दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
-