
MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पहली ही बारिश ने नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी। बीती रात हुई हल्की बारिश में ही नई सड़क का हाल बेहाल हो गया। 2 दिन पहले बनकर तैयार हुई रोड पर 3-4 फीट तक धंस चुकी है और दो हिस्सों में बंट गई है। सुबह जब लोग घरों से निकले तो रोड की हालत देख हैरान रह गए और नगर निगम को कोसते हुए नजर आए। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नगर निगम रोड को ठीक कराए क्योंकि बारिश में रोड से निकलना मुश्किल हो जाएगा।
मामला कटनी के वार्ड नंबर 3 के पहरूआ का है जहां सीवर लाइन का काम होने के बाद सीवर कंपनी ने सड़क का निर्माण कराया था। दो दिन पहले ही सड़क बनकर तैयार हुई थी लेकिन सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की परत ज्यादा दिनों तक छिपी नहीं रह पाई। बीती रात हुई बारिश में नई सड़क के हाल बेहाल हो गए। सड़क में 3-4 फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं और सड़क दो हिस्सों में बंट गई है।
बता दें कि कटनी नगर निगम क्षेत्र के करीब 104 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाने और उसमें पुनः व्यवस्थित रूप से सड़क बनाने का काम गुजरात की जयंती सुपर कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था। जिसके लिए नगर निगम द्वारा कंस्ट्रक्शन कंपनी को 96.50 करोड़ रुपए का ठेका दिया है। लेकिन, कंपनी द्वारा घटिया निर्माण ने भ्रष्टाचार की पोल मानसून की पहली बारिश ने हो खोलकर रख दिया है।
Updated on:
23 Jun 2024 04:32 pm
Published on:
23 Jun 2024 04:28 pm

बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
